27 अक्टूबर को लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max, ग्लोबल मार्केट में होगी एंट्री

वीवो ने पिछले महीने सितंबर में अपनी होम मार्केट चीन में ‘एक्स500 सीरीज’ पेश की थी। इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन vivo X500, vivo X500 Pro और vivo X500 Pro Max लॉन्च हुए थे। अब यह फ्लैगशिप फोन सीरीज चाइना के बाहर ग्लोबल मार्केट में भी दस्तक देने जा रही है। शुरूआत कंपनी यूरोपियन बाजार से करेगी जिसके बाद जल्द ही vivo X500 Series इंडिया में भी लॉन्च कर दी जाएगी।
vivo X500 Series ग्लोबल लॉन्च
वीवो कंपनी आने वाली 27 अक्टूबर को यूरोप में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इसी ईवेंट के मंच से एक्स500 सीरीज के नए वीवो 5जी फोन ग्लोबल मार्केट में उतारे जाएंगे। फिलहाल ब्रांड की ओर से सीरीज में शामिल होने वाले मॉडल्स के नाम नहीं बताए हैं लेकिन माना जा रहा है कि चीन के बाहर सिर्फ vivo X500 और vivo X500 Pro Max ही लॉन्च होंगे। हालांकि अभी यह बात कंफर्म नहीं हो पाई है इसलिए पुख्ता तौर पर कुछ कहना मुश्किल है।
बताते चलें कि vivo X500 Series ग्लोबल लॉन्च ईवेंट स्थनिय समयानुसार 27 अक्टूबर की शाम 4 बजे आयोजित होगा। यह टाईम इंडिया में रात के 8 बजकर 30 मिनट का होगा। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट सहित ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीवो एक्स500 सीरीज लॉन्च लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा।
vivo X500 स्पेसिफिकेशन्स
वीवो एक्स500 5जी फोन की बात करें तो इसे 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Dimensity 9600 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ चीन में लॉन्च किया गया था जो अब ग्लोबल वर्जन में भी मिलेगा। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में तगड़ी 7500mAh battery दी गई है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग मिलती है। वहीं यह वीवो 5जी फोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.59 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए vivo X500 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगा है जिसमें 50MP Sony LYTIA 828 प्राइमरी सेंसर, 64MP LYTIA 610 टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
vivo X500 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स
वीवो एक्स500 प्रो मैक्स सीरीज का सबसे बड़ा स्मार्टफोन मॉडल है। इस मोबाइल में 6.85-इंच की 2K डिस्प्ले दी गई जो BOE Q11 luminescent मटेरियल पर बनी होगी। इस फोन में कंपनी ने LTPO OLED पैनल पर इस्तेमाल किया है और स्क्रीन पर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मौजूद है। वीवो का कहना है कि इस फोन की डिस्प्ले 21% कम पावर कन्जप्शन करेगी।
vivo X500 Pro Max 5G फोन को चाइना में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट पर लॉन्च किया गया था और यही प्रोसेसर ग्लोबल मॉडल में भी आ सकता है। गौरतलब है कि अभी तक कोई भी मोबाइल फोन इस प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। यह मीडियाटेक का 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना सीपीयू है जो 4.55GHz तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करन सकता है। इसे MediaTek का सबसे ताकत प्रोसेसर कहा जा सकता है।
एक्स500 प्रो मैक्स वीवो का 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर वाला स्मार्टफोन है। वहीं मोबाइल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200MP Samsung HP0 टेलीफोटो सेंसर, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50MP Sony LYT-910 प्राइमरी सेंसर शामिल किया गया है। vivo X500 Pro Max में 8000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है।