Vivo X500 Pro Max में मिल सकती है 8000mAh+ बैटरी, 144Hz 2K डिस्प्ले की डिटेल्स लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/vivo-x300-x300-pro-india-price-leak-launch-date.jpg

Vivo की अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Vivo X500 को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max जैसे तीन मॉडल लॉन्च हो सकते हैं। वहीं, पेश होने से पहले टिप्स्टर Digital Chat Station ने X500 Pro Max से जुड़ी बड़ी डिटेल्स शेयर की हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Vivo X500 Pro Max डिस्प्ले डिटेल्स लीक

लीक के अनुसार Vivo X500 Pro Max के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में BOE द्वारा बनाया गया 2K डिस्प्ले टेस्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह पैनल करीब 6.85-इंच साइज का हो सकता है। फोन में 2.5D फ्लैट डिजाइन वाला डिस्प्ले मिल सकता है। जिसमें ultra-narrow बेजल देखने को मिल सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इसमें LIPO पैकेजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है, जिसकी मदद से स्क्रीन के चारों तरफ बेहद पतले बेजल्स दिए जा सकते हैं। यही नहीं फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और हाई -फ्रीक्वेंसी PWM dimming सपोर्ट भी मिलने की बात कही गई है। जिससे स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस और बेहतर eye comfort मिल सकता है।

Vivo X500 Pro Max बैटरी डिटेल्स लीक

Digital Chat Station की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जब एक यूजर ने पूछा कि क्या Vivo X500 Pro Max में अन्य फ्लैगशिप मोबाइल्स के मुकाबले छोटी बैटरी मिलेगी ? तो टिप्स्टर ने जवाब देते हुए कहा कि डिवाइस की बैटरी फिलहाल मोल्डिंग स्टेज में नहीं पहुंची है। हालांकि उन्होंने बताया कि फोन का battery साइज “8” नंबर से शुरू होगा। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि X500 Pro Max में करीब 8000mAh क्षमता वाली बड़ी बैटरी दी जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह Vivo के सबसे बड़ी बैटरी वाले फ्लैगशिप फोंस में शामिल हो सकता है।

Vivo X500 Pro Max स्पेसिफिकेशंस डिटेल्स (संभावित)

पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo X500 Pro Max में 2nm आधारित MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिपसेट हाई-एंड फ्लैगशिप अनुभव दे सकता है। उम्मीद है कि यह डिवाइस गेमिंग, कैमरा और AI फीचर्स के मामले में शानदार साबित हो सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo X500 Pro Max में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें LOFIC तकनीक मिलने की संभावना है। यह टेक्नोलॉजी ज्यादा रोशनी वाले माहौल में पिक्सल ओवरएक्सपोजर को कम करने में मदद करती है और बेहतर dynamic रेंज देने का काम करती है।

ऊपर बताई गई डिटेल्स के साथ Vivo X500 Pro Max में 50MP ultra-wide कैमरा और 200MP periscope telephoto कैमरा भी मिल सकता है। ऐसे में यह स्मार्टफोन जूम फोटोग्राफी और लो लाइट वाली जगहों पर अच्छा अनुभव प्रदान कर सकता है।

फिलहाल Vivo ने X500 सीरीज के लॉन्च को लेकर जानकारी नहीं दी है, लेकिन लगातार सामने आ रहे लीक और रिपोर्ट्स से लगता है कि कंपनी इस फ्लैगशिप सीरीज पर तेजी से काम कर रही है। उम्मीद है इसे चीन में इस साल के आखिर तक उतारा जा सकता है। हम आपको आगे भी फोंस से जुड़ा अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।