Vivo X500 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, सर्टिफिकेशन से मिले ग्लोबल लॉन्च के संकेत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/vivo-x300-ultra-camera.jpg

Vivo X500 Ultra को अगले साल कंपनी के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जा सकता है। इसी बीच इस अपकमिंग फोन के ग्लोबल लॉन्च को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मार्टफोन को तुर्किये के IMEI डेटाबेस में मॉडल नंबर V2660 के साथ देखा गया है। इसके साथ ब्राजील में Vivo के Jovi ब्रांड के नाम से भी एक मॉडल नंबर J2613 लिस्ट हुआ है। इन लिस्टिंग से लगता है कि कंपनी इस फोन को ग्लोबली भी ला सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Vivo X500 Ultra लिस्टिंग

रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo X500 Ultra को चीन में अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। यह Vivo X500 सीरीज का चौथा मॉडल हो सकता है। जिसमें Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हैं। इस लाइनअप को ग्लोबली पेश करने की पुष्टि भी हो चुकी है। यह फोंस 27 अक्टूबर को आने वाले हैं।

लिस्टिंग की बात करें तो तुर्किये के IMEI डेटाबेस में V2660 मॉडल नंबर और ब्राजील में इस्तेमाल होने वाले Jovi ब्रांड के तहत J2613 मॉडल नंबर की जानकारी मिली है। हालांकि, IMEI लिस्टिंग से फोन के ग्लोबल लॉन्च की पुष्टि नहीं होती है। क्योंकि कंपनी की ओर से लॉन्च टाइमलाइन और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Vivo X500 Ultra स्पेसिफिकेशंस लीक

टिप्स्टर Digital Chat Station ने अपकमिंग अल्ट्रा स्मार्टफोन के संभावित फीचर्स शेयर किए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार ये डिटेल्स Vivo X500 Ultra की हो सकती हैं। लीक के मुताबिक, फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो फोन में Sony LYT910 सेंसर वाला 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसका फोकल लेंथ 35mm के बराबर बताया गया है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो Vivo X500 Ultra का प्राइमरी कैमरा पिछले मॉडल Vivo X300 Ultra के 200MP कैमरे के मुकाबले कम मेगापिक्सल वाला हो सकता है।

आगामी Vivo X500 Ultra फोन में 200MP का टेलीफोटो कैमरा मिलने की भी चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस कैमरे को 1/1.12-इंच सेंसर के साथ टेस्ट कर रही है। अगर यह फीचर फोन में मिलता है तो इससे दूर की फोटो लेने और जूम फोटोग्राफी में मदद मिल सकती है।

Vivo X500 Ultra में 6.85-इंच का LTPO BOE डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 2K+ रिजॉल्यूशन और 144Hz तक का रिफ्रेश रेट मिल सकता है।

यदि आप Vivo X500 Ultra जैसे तगड़े फ्लैगशिप को लेने की इच्छा रखते हैं तो फीचर्स और ग्लोबल उपलब्धता को लेकर कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। हम आपको इसके अपडेट लगातार देते रहेंगे। 91मोबाइल्स साइट पर खबरें पढ़ते रहें।