
Vivo ने दिवाली से ठीक पहले भारत में अपनी फ्लैगशिप X70 Series को लॉन्च कर दिया है। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने भारत में इस सीरीज के दो स्मार्टफोन Vivo X70 Pro और Vivo X70 Pro Plus स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। वीवो की फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज होम मार्केट चीन में पहले ही लॉन्च हो चुकी है। अब कंपनी ने दिवाली से पहले इन्हें भारत में भी लॉन्च कर दिया है। Vivo X70 Pro स्मार्टफोन को दमदार कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है। वीवो के इस फोन में ZEISS Optics लेंस दिए गए हैं। यहां हम आपको Vivo X70 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Vivo X70 डिजाइन और लुक
वीवो का लेटेस्ट Vivo X70 स्मार्टफोन शानदार लुक और डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 3D कर्व डिस्प्ले दी गई है, जिसमें सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो कि रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल में दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश के साथ चार कैमरा सेंसर हैं, जिसमें दो बड़े कैमरा सेंसर हैं, जिनके नीचे दो छोटे कैमरा सेंसर दिए गए हैं। फोन के बैक में नीचे की ओर Vivo ब्रांडिंग दी गई है।
Vivo X70 स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में एल्यूमिनियम फ्रेम दिया गया है। फोन के दाएं ओर फ्रेम में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए गए हैं। फोन के बॉटम में सिम ट्रे, स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन दिया गया है। इसके साथ ही टॉप फ्रेम में माइक्रोफोन दिया गया है। इस फोन को दो कलर ऑप्शन – अरौरा डॉन, कॉस्मिक ब्लैक में लॉन्च किया है।
Vivo X70 Pro स्पेसिफिकेशन्स
Vivo X70 Pro स्मार्टफोन मिड रेंज कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफ़ोन है। इस फ़ोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766V सेंसर है। यह सेंसर OIS, अल्ट्रा सेनसिंग गिंबल कैमरा, गिंबल स्टेबलाइजेशन 3.0 टेक्नोलॉजी, Zeiss ऑप्टिक्स, f/1.75 अपर्चर और Zeiss T* कोटिंग दी गई है। इस फोन में अन्य कैमरा सेंसर की बात करें तो 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 8MP 5X पेरिस्कोप लेंस और 12मेगापिक्सल पोर्टेट कैमरा दिया गया है।फ्रंट कैमरा की बात करें तो फोन में 32MP का कैमरा सेंसर दिया है।
Vivo X70 Pro स्मार्टफोन में 6.56-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन का आस्पेक्ट रेश्यो 19.8:9 है, जिसमें पंच होल कटआउट दिया गया है। वीवो का यह फोन MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट के साथ 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज दी जा सकती है। वीवो का यह फोन Android 11 पर आधारित FuntouchOS कस्टम स्किन पर रन करता है। लेटेस्ट वीवो फोन में 4,450mAh की बैटरी के साथ 44W फास्ट चार्जिंग दी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Flipkart Big Billion Days सेल पर iPhone SE 2020 मिल रहा 15,000 रुपये तक का डिस्काउंट
Vivo X70 Pro की कीमत
Vivo X70 Pro को भारत में तीन ऑप्शन में पेश किया गया है। इस फोन का 8GB+128GB वेरिएंट 46,990 रुपये, 8GB+256GB वेरिएंट 49,990 रुपये और टॉप-एंड वेरिएंट 12GB + 256GB के साथ 52,990 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस फोन की प्री बुकिंग 30 सितंबर से शुरू होगी। वहीं लेटेस्ट Vivo X70 Pro को 7 अक्टूबर से ख़रीदा जा सकता है। प्रीमियम बुकिंग करने वाले यूज़र्स को पार्टनर बैंक के डेबिट क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट ऑफ़र किया जा रहा है। इसके साथ ही 6 महीने तक का डैमेज प्रोटेक्शन ऑफ़र किया जा रहा है। वीवो का यह फ़ोन vivo.com/in, Flipkart और प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर से ख़रीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : SHARP ने बड़ी बैटरी और डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया दुनिया का सबसे हल्का 5G स्मार्टफोन, देखिए खूबियां
























