
Vivo ने अपनी वाई-सीरीज के अंदर आने वाले दो फोन्स की कीमत में अचानक कटौती कर दी है। कंपनी द्वारा Y100 और Y100A के प्राइस में 1,000 रुपये कम किए गए हैं। Vivo ने आधिकारिक तौर पर इन फोन्स की कीमत कम किया है। वहीं, फोन्स क साथ ही बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। चलिए आगे आपको इन दोनों मोबाइल्स की नई कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
फोन्स की नई कीमत और बैंक ऑफर्स
Vivo Y100 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, पहले इसकी कीमत 24,999 रुपये थी। इसके अलावा Vivo Y100A के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये की जगह 25,999 रुपये कर दी गई है।
- ICICI, SBI, Yes Bank, IDFC First बैंक के कार्ड्स से पेमेटं करने पर ग्राहक 2,000 रुपये तक का कैशबैक ले सकते हैं।
- इसके साथ ही कुछ सेलेक्टेड फाइनेंस पार्टनर्स के जरिए जीरो डाउन पेमेंट ऑप्शन भी दिया जा रहा है।
- इतना ही नहीं vivo V-Shield Protection प्लान्स भी दिए जा रहे हैं। इन्हें नई कीमत के साथ फ्लिपकार्ट और vivo India e-store से खरीदा जा सकेगा।
- साथ ही सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स से भी इसे खरीदा जा सकेगा।
Vivo Y100 के स्पेसिफिकेशन्स
- इसमें 6.38 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिसप्ले दिया गया है।
- यह फोन Mediatek Dimensity 900 प्रोसेसर से लैस है।
- फोन में 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज दी गई है।
- रियर पर 64MP (OIS), 2MP और 2MP का कैमरा व फ्रंट पर 16MP कैमरा है।
- पावर बैकअप के लिए फोन में 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 4500mAh की बैटरी दी गई है।
Vivo Y100A के स्पेसिफिकेशन्स
- फोन में 90 हर्टज रिफ्रेश रेट के साथ 6.38 इंच का फुल-एचडी+ ऐमोलेड डिसप्ले है।
- फोन में Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट दिया गया है।
- साथ ही 8 जीबी की रैम और 256 तक की जीबी की स्टोरेज दी गई है।
- यह 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500 एमएएच की बैटरी से लैस है।
- इसमें रियर पर 64MP के साथ दो सेंसर 2MP के हैं और फ्रंट पर 16MP का कैमरा है।
- फोन में Funtouch OS 13 पर आधारित एंडरॉयड 13 मौजूद है।













