
Vivo भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की कर रही है। कंपनी की ओर से यह नया स्मार्टफोन Z series में जोड़ा जाएगा जो Vivo Z5x नाम के साथ लॉन्च होगा। आज ही हमनें इस फोन की एक्सक्लूसिव फोटो शेयर की थी। यह फोन भारत में लॉन्च होने वाला Vivo का पहला पंच-होल डिसप्ले वाला स्मार्टफोन होगा। वहीं अब इस फोन के लॉन्च से पहले ही कंपनी की Y series से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। खबर मिली है कि वीवो Vivo Y11 नाम के एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकता है।
91मोबाइल्स को Vivo Y11 की जानकारी WIPO यानि वर्ल्ड इंटलेक्च्युअल पॉपर्टी ऑर्गनज़ैशन से मिली है। इस वेबसाइट पर वीवो द्वारा Y11 मॉडल के नाम का ट्रेडमार्क अप्लाई किया गया है। इस ट्रेडमार्क से पता चलता है कि कंपनी Y11 नाम से नया फोन लाने की तैयारी कर रही है। नाम से जाहिर होता है कि वीवो का यह फोन कंपनी की वाई सीरीज़ के तहत ही लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि Vivo Y11 नाम से कंपनी ने साल 2014 में एक फोन लॉन्च किया था। वहीं अब फिर से कंपनी इसी नाम का फोन लाने की तैयारी में है।

Vivo Y11 का यह नया व अपग्रेडेड संस्करण इसी साल कंपनी द्वारा बाजार में उतारा जाएगा। वीवो ने हालांकि वाई11 2019 मॉडल की कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि साल की तीसरी तिमाही में कंपनी इस स्मार्टफोन से पर्दा उठा देगी। वीवो ने हाल ही में वाई सीरीज़ के अंदर Y15 स्मार्टफोन लॉन्च किया था वहीं कंपनी द्वारा Y12 फोन लाए जाने की भी खबर है। ऐसे में हो सकता है कि Y11 की एंट्री भी जल्द ही हो जाए।
91मोबाइल्स एक्सक्लूसिव कवरेज
लगे हाथ आपको बता दें कि Vivo इंडिया में Vivo Y12 स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हमें मिल एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार इस फोन को 11,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जाएगा और यह फोन भारत में सिर्फ ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। भारतीय बाजार में यह फोन दो मॉडल में उपलब्ध होगा। एक मॉडल जहां 4GB रैम केे साथ उपलब्ध होगा और इसमें आपको 32GB की मैमोरी मिलेगी। इसकी कीमत 11,990 रुपये होगी। वहीं दूसरा मॉडल 3GB रैम के साथ 64GB की मैमोरी में होगा और यह फोन 12,990 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इसमें 6.35-इंच की एचडी+ स्क्रीन देखने को मिलेगी। वहीं कंपन ने इसमें वाटर ड्रॉप नॉच दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 12 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाला मीडियाटेक एमटी6762 हेलियो पी22 चिपसेट दिया गया है। फोन में 2.0 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। Vivo Y12 में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। मेन सेंसर 13-मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा सेंसर 8-मेगापिक्सल का है जो वाइड एंगल के लिए दिया गया है। तीसरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का है और यह डेफ्थ सेंसिंग का काम करता है। सेल्फी के लिए कंपनी ने इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।
Exclusive : इंडिया आ रहा है Vivo का पहला पंच-होल डिसप्ले वाला फोन, यहां देखें पहली लुक
वाई सीरीज के दूसरे फोन की तरह इसमें भी आपको बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी। इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है लेकिन रिवर्स चार्जिंग है जहां आप इस फोन से दूसरे डिवाइस को चार्ज कर पाएंगे। फोन में डुअल सिम और 4जी वोएलटीई सपोर्ट दिया गया है।



















