
मोबाइल निर्माता वीवो ने अपने फैंस को बढ़िया तोहफा दिया है। कंपनी ने Vivo Y16 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है जिसके बाद यह सस्ता मोबाइल फोन और भी किफायती हो गया है। इस फोन का नया प्राइस क्या है और इसमें कैसी स्पेसिफिकेशन्स मिलती है इनकी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
Vivo Y16 प्राइस कट
Vivo Y16 स्मार्टफोन की कीमत में कंपनी ने 500 रुपये की कटौती की है। यह प्राइस कट डिवाइस के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरियंट पर दिया जा रहा है। पहले जहां फोन की कीमत 12,499 रुपये थी, वहीं इसका नया दाम 11,999 रुपये हो गया है। बता दें कि यह प्राइस कट फिलहाल रिटेल स्टोर्स पर ही लागू किया गया है और ऑफलाइन दुकाने पर वीवो वाई16 को नई कीमत में खरीदा जा सकता है।
Vivo Y16 के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Vivo Y16 फोन में 6.51 इंच का आईपीएस एलसीडी एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले पर वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन की पेशकश है।
- प्रोसेसर: फोन में ओक्टा कोर MediaTek Helio P35 चिपसेट लगाया गया है।
स्टोरज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 4 जीबी तक रैम + 64 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन में 1GB का एक्सटेंटेड रैम सपोर्ट भी मिलता है। - बैटरी: Vivo Y16 में 5000mAh बैटरी और 10W चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
- कैमरा: फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 13 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
- OS: फोन Android 12 आधारित Funtouch OS 12 पर रन करता है।













