
vivo ने आज भारत में अपनी Y सीरीज का विस्तार करते हुए vivo Y19e लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 5500mAh की दमदार बैटरी, Unisoc T7225 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 8जीबी तक रैम और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे कई फीचर्स के साथ आता है। साथ ही फोन में कई AI खूबियां भी जोड़ी गई हैं। आइए, आगे वीवो के इस सस्ते मोबाइल की सभी खूबियां और प्राइस के बारे में जानते हैं।
Vivo Y19e की कीमत और उपलब्धता
vivo Y19e को मात्र 7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह 4GB रैम और 64जीबी स्टोरेज में आता है। इसे Flipkart, vivo इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर 20 मार्च से खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा vivo Y19e का डिजाइन स्लीक और प्रीमियम है, यह Titanium Silver और Majestic Green रंगों में उपलब्ध होगा।
Vivo Y19e के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले
vivo Y19e में 6.74-इंच (17.11cm) LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और ट्रांजिशन बेहद स्मूद होंगे। इसमें मौजूद साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर इसे सिक्योर बनाता है। डिस्प्ले का LED-बैकलिट LCD पैनल बेहतर ब्राइटनेस और पावर-सेविंग के लिए डिजाइन किया गया है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
vivo Y19e में Unisoc T7225 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो बेहतर मल्टीटास्किंग, पावर-एफिशिएंसी और लैग-फ्री परफॉर्मेंस देगा। यह स्मार्टफोन 4GB + 4GB वर्चुअल रैम सपोर्ट करता है, जिससे आप 8जीबी का सपोर्ट उपयोग कर पाएंगे। इसके साथ ही 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ फोन 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का विकल्प देता है। ओएस की बात करें तो स्मार्टफोन Android 14 पर आधारित FunTouch OS 14 पर चलता है।
कैमरा और फोटोग्राफी
vivo Y19e में AI-पावर्ड डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है। यह कैमरा नेचुरल बोकेह इफेक्ट, इंटेलिजेंट सीन रिकग्निशन और AI Erase व AI Enhance जैसी एडवांस फीचर्स के साथ आता है, इसके अलावा फोन में 10x ब्राइटनेस वाली हाई-इंटेंसिटी LED फ्लैशलाइट दी गई है, जो लो-लाइट फोटोग्राफी को बेहतर बनाती है।
बैटरी और चार्जिंग
vivo Y19e में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन की बैटरी लाइफ प्रदान कर सकती है। जिससे लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया का उपयोग किया जा सकता है।
मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी
यह स्मार्टफोन SGS और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे यह ड्रॉप्स और झटकों से सुरक्षित रहता है। यही नहीं फोन को IP64 रेटिंग मिली हुई है। जो इसे धूल और पानी से बचाती है।














