5,000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम के साथ लाॅन्च हुआ वीवो का सस्ता फोन Vivo Y20 (2021)

Join Us icon

Vivo को लेकर कुछ दिनों पहले ही खबर सामने आई थी कि कंपनी अपनी ‘वाई सीरीज़’ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Vivo Y20 (2021) नाम के साथ पेश किया जाएगा। यह मोबाइल फोन थाईलैंड की सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हुआ था। वहीं आज कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Vivo Y20 (2021) स्मार्टफोन से पर्दा उठाते हुए इसे लाॅन्च कर दिया है। वीवो वाई (2021) को फिलहाल मलेशियन मार्केट में उतारा गया है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों समेत इंडिया में भी एंट्री लेगा।

Vivo Y20 (2021)

वीवो वाई20 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन प्लास्टिक बाॅडी पर बना है तथा 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.51 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। Vivo Y20 (2021) का डायमेंशन 164.41 x 76.32 x 8.41एमएम और वज़न 192ग्राम बताया गया है।

Vivo Y20 2021 launched 4gb ram 5000mah battery specs price sale

Vivo Y20 (2021) को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो फनटच ओएस के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। मलेशिया में यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लाॅन्च हुआ है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन में कितने जीबी का माइक्रोएसडी कार्ड यूज़ किया जा सकता है, यह डिटेल अभी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: 6GB रैम और 20MP सेल्फी कैमरे वाला Samsung Galaxy A31 फिर हुआ सस्ता, जानें नया प्राइस

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो वाई20 (2021) ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo Y20 2021 launched 4gb ram 5000mah battery specs price sale

Vivo Y20 (2021) डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। मलेशिया में इस फोन की कीमत RM 599 यानि 10,800 रुपये के करीब है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here