Vivo Y21e होगा Snapdragon 680 चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफ़ोन, सस्ते में मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

Join Us icon

Vivo इन दिनों Y-सीरीज के नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। वीवो ने हाल में ही कुछ मार्केट में Vivo Y76, Vivo Y76s, और Vivo Y74 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। ऐसा लग रहा है कि कंपनी अब एक और Y-सीरीज के स्मार्टफोन Vivo Y21e को लॉन्च करने की तैयारी में है। वीवो का यह अपकमिंग फोन Y21 सीरीज के Vivo Y21 और Vivo Y21s से अलग होगा। Vivo ने फिलहाल इस स्मार्टफोन को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। वीवो का यह स्मार्टफोन में Geekbench पर लिस्ट किया गया है। यहां हम आपको अपकमिंग Vivo Y21e स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और दूसरे डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।

Vivo Y21e गीकबेंच लिस्टिंग

Vivo Y21e स्मार्टफोन को गीकबेंच में मॉडल नंबर V2140 के साथ लिस्ट किया गया है, जिससे पता चलता है कि वीवो का यह बजट स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। वीवो का यह स्मार्टफोन IMEI डेटाबेस की लिस्टिंग में भी स्पॉट किया जा चुका है। Geekbench की लिस्टिंग से पता चलता है कि वीवो के इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसका कोडनेम “Bengal” है।

Mysmartprice की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस प्रोसेसर की स्पीड को 2.40GHz पर क्लॉक किया गया है। इसके साथ ही यह Adreno 610 GPU के साथ आता है। संभव है कि वीवो का यह स्मार्टफोन Snapdragon 680 SoC के साथ पेश किया जा सकता है जो कि 6nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इस चिपसेट के साथ आने वाला यह पहला स्मार्टफ़ोन हो सकता है। यह भी पढ़ें : Airtel और Vodafone Idea के बाद Reliance Jio ने भी दिया यूजर्स को झटका, जानें क्या है नए दाम

वीवो का यह अपकमिंग स्मार्टफोन Android 11 पर रन करेगा। वीवो का यह फोन अगल अलग मार्केट में Funtouch OS 12 या Origin OS 1.0 पर रन करेगा। गीकबेंच में इस स्मार्टफोन का 3GB रैम वेरिएंट लिस्ट किया गया है। संभव है कि वीवो के इस स्मार्टफोन को 4GB RAM ऑप्शन के साथ भी पेश किया जा सकता है। वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo Y21e ने गीकबेंच पर सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेक्स्ट में क्रमश: 387 और 1636 पॉइन्ट्स का स्कोर किया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi, Realme को टक्कर देगा Infinix, दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ जल्द लॉन्च करेगा सस्ता 5G स्मार्टफोन

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here