
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Vivo ने हाल ही में अपनी Y सीरीज के अंदर Y50 स्मार्टफोन को पेश किया था। वहीं, अब कंपनी इस सीरीज को आगे बढ़ाते हुए इसमें नया फोन पेश करने की योजना बना रही है। दरअसल, कुछ समय से वीवो के नए फोन को लेकर लीक व जानकारी सामने आ रही थी। लेकिन, डिवाइस के नाम की पुष्टी नहीं हो पा रही थी। वहीं, अब इंडोनेशिया टेलीकॉम पर इस बात की जानकारी सामने आई है कि कंपनी ‘वाई’ सीरीज के अंदर Vivo Y30 को लॉन्च करने वाली है।
Vivo स्मार्टफोन को कुछ समय पहले टेक वेबसाइट MySmartPrice पर देखा गया था। उस समय कहा जा रहा था कि यह अपकमिंग फोन Vivo 1938 मॉडल नंबर के साथ पिछले साल पेश की गई Vivo X30 सीरिज़ का हिस्सा होगा।
दुर्भाग्य से इस लिस्टिंग में अभी भी अपने आधिकारिक नाम के अलावा हैंडसेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा, यह कहना मुश्किल है कि क्या यह हैंडसेट इंडोनेशिया के लिए पेश किया जाएगा या अन्य बाजारों में भी डिवाइस को लॉन्च करने की कंपनी की कोई प्लानिंग है।
इंडोनेशिया टेलीकॉम देश की आधिकारिक सर्टिफिकेशन एजेंसी है। इसलिए, यह देखते हुए कि हैंडसेट इस महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन एजेंसी में लिस्ट हुआ है तो हम मान सकते हैं कि डिवाइस लॉन्च के काफी करीब हो सकता है।
Vivo Y50 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Vivo Y50 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.53-इंच अल्ट्रा ओ स्क्रीन और फुल एचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। वहीं, फोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर होगा। साथ ही फोन में 8GB की रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। हालांकि, गूगल कंसोल प्ले लिस्टिंग में सामने आया था कि फोन में 6 GB की रैम भी होगी।
इसके अलावा फटोग्राफी के लिए फोन में रियर पर 13-मेगापिक्सल प्राइमरी शूटर, 8-मेगापिक्सल वाइड-एंगल शूटर 120 डिग्री फिल्ड-ऑफ-व्यू, 2-मेगापिक्सल पोर्टेट लेंस और 2-मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर फोकल लेंथ के साथ आता है। इसके अलावा पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दिया गया है।






















