
Vivo का एक स्मार्टफोन पिछले महीनों में विभिन्न सर्टिफिकेशन्स साइट पर देखा गया है जिसका नाम Vivo Y31 बताया गया था। वीवो वाई31 को थाईलैंड और सिंगापुर की सर्टिफिकेशन साइट के साथ ही गूगल प्ले कंसोल पर भी लिस्ट किया गया था जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। वहीं अब खबर आ रही है कि Vivo Y31 जल्द ही इंडिया में भी लॉन्च होने वाला है। इस फोन के प्रोमोशनल पोस्टर इंटरनेट पर लीक हो गए हैं जिनमें फोटो व स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही सेल ऑफर्स भी दिखाए गए हैं।
Vivo Y31 के ऑफिशियल पोस्टर्स को टेक वेबसाइट एमएसपी ने शेयर किया हैं। इन पोस्टर्स में फोन की फोटो और उसके फीचर्स को लिखा गया है तथा वीवो वाई31 की स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही बैंक ऑफर, बजाज फिनसर्व ऑफर और जियो ऑफर की डिटेल्स भी लिखी गई है। ये पोस्टर कुछ ही दिनों में मोबाइल शॉप व रिटेल स्टोर्स पर भी लग जाएंगे। यानि इसी महीने के अंत तक या अगले महीने की शुरूआत में वीवो वाई31 इंडियन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
यह होगी स्पेसिफिकेशन
वीवो वाई31 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए पोस्टर से पता चला है कि यह स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च होगा जो 1080 पिक्सल्स वाली फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। पोस्टर में फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के साईड पैनल पर दिखाया गया है जिसके उपर वाल्यूम रॉकर बना हुआ है। इस पोस्टर में फोन को 6 जीबी रैम मैमोरी और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस है।
Vivo Y31 में पावर बैकअप के लिए 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात भी कही गई है। पोस्टर्स की मानें तो वीवो वाई31 की खरीदा पर बजाज फिनर्सव 101 रुपये की ईएमआई देगा और साथ ही यूजर्स रिलायंस जियो का 7,000 रुपये का बेनिफिट भी प्राप्त कर सकेंगे। Vivo Y31 के साथ एचडीएफसी बैंक की नो-कॉस्ट ईएमआई भी मिलेगी। उम्मीद है कि वीवो जल्द ही फोन लॉन्च की घोषणा कर देगी। यह भी पढ़ें : 12GB रैम, 120W चार्जिंग और सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 888 पर लॉन्च हुआ यह दमदार 5G स्मार्टफोन
Vivo Y51A
इंडिया में कल ही लॉन्च हुए वीवो वाई51ए की बात करें तो यह फोन 6.58 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। जो एंडरॉयड 11 और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट के साथ 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज पर रन करता है। डुअल सिम और 4जी वोएलटीई के साथ ही Vivo Y51A में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
Vivo Y51A को ट्रिपल रियर कैमरे पर लॉन्च किया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वीवो वाई51एस को 17,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।






















