8GB रैम वाले Vivo Y35 की कीमत हुई कम, जानें नया प्राइस, ऑफर और फुल स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon
Highlights

  • Vivo Y35 8जीबी रैम और 8जीबी एक्सटेंडेड रैम के साथ आता है।
  • फोन में 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
  • फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है।

Vivo Y35 को पिछले साल इंडिया में लॉन्च किया था। स्मार्टफोन दो कलर वेरिएंट- अगेट ब्लैक और डॉन गोल्ड में उपलब्ध कराया गया था। वहीं, अब लगभग एक साल बाद इस फोन की कीमत को कम कर दिया गया है। 91मोबाइल्स को ऑफलाइन रिटेल सोर्स द्वारा जानकारी मिली है कि वीवो वाई अब 17,499 रुपये नहीं बल्कि 16,999 रुपये में सेल किया जा रहा है। जी हां अब इस फोन की कीमत में 5,00 रुपये की कटौती कर दी गई है।

1,000 रुपये का मिलेगा कैशबैक

डिस्काउंट के बाद फोन को ICICI, SBI, kodak कार्ड से खरीदने पर 1,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। यानी फोन को 16,999 रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है। आइए आगे आपको फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।

Vivo Y35 की स्पेसिफिकेशन्स

  • डिसप्ले: फोन में 6.58-इंच FHD+ 90Hz रिफ्रेश रेट डिसप्ले दिया गया है।
  • प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज: इसके अलावा स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर सपोर्ट दिया गया है, जो 6nm चिपसेट बेस्ड है। फोन 8GB रैम और 8 GB वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही स्टोरेज के लिए 128GB स्टोरेज दिया गया है।
  • बैटरी: फोन 44W फ्लैश चार्जिंग के साथ आता है। फोन में पावर बैकअप के लिए 5000mAh बैटरी दी गई है। Vivo Y35 इमर्सिव गेमिंग के लिए मल्टी टर्बो और अल्ट्रा गेम मोड के साथ भी आता है।
  • ओएस: फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है। यह FunTouch OS 12 बेस्ड Android 12 पर काम करता है।
  • कैमरा: Vivo Y35 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा है जिसमें 2MP बोकेह और 2MP मैक्रो कैमरा के साथ एक बड़ा सेंसर है। सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा है।
  • कनेक्टिविटी: यह फोन 5G सपोर्ट वाला फोन नहीं है और इसमें 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, GPS/GLONASS, USB टाइप-C और वाई-फाई 802.11 ac (2.4GHz + 5Ghz) के कनेक्टिविटी ऑप्शन मौजूद है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here