Exclusive : ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ इसी महीने लॉन्च होगा वीवो वाई5, जानें फोन के स्पेसिफिकेशन

Join Us icon

पिछले माह ही हमने जानकारी दी थी कि वीवो अपना मोबाइल पोर्टफोलियो बदलने वाला है। कंपनी नए सीरीज के फोन पेश करने वाली है और इसके तहत सबसे पहले वाई5 को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि उस वक्त तक इन फोंस के बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं थी लेकिन अब कुछ और सूचनाएं मिली हैं जिनके आधार पर फोन के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। 91मोबाइल्स को ये जानकारियां वीवो के ही एक अधिकारी से मिली है जिन्होंने नाम न बताने की शर्त पर सूचनाएं दी हैं।

उन्होंने हमें बताया है कि वीवो वाई5 को इस माह में 15 अप्रैल के बाद कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि कंपनी कम रेंज में ट्रिपल कैमरे वाला फोन लॉन्च करने वाली है। ट्रिपल कैमरे के साथ फोन को बड़ी बैटरी से लैस किया जाएगा। वीवो वाई5 में आपको 5,000 एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। कंपनी शुरुआत में दो मॉडल ला रही है जो एंडरॉयड 9 पाई पर काम करेंगे। रही बात कीमत की तो इन्हें 15,000 रुपये के बजट में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि हमारे पास जो खबर है उसके अनुसार वीवो वाई5 के अलावा वाई3 मॉडल भी भारत में लॉन्च करने वाला है और यह फोन 15,000 रुपये से कम के बजट में होगा।

vivo-new-phone

जहां तक वीवो वाई5 के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन कल वीवो के दो फोन वी1901ए और वी1901टी चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर लिस्ट किए गए थे जिनमें ट्रिपल कैमरा दिए गए हैं। ऐसे में आशा है कि ये वाई5 सीरीज के ही फोन होंगे। टेना पर फोन के स्क्रीन साइज और बैटरी की जानकारी उपलब्ध है। लिस्ट किए गए फोन में 6.35—इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन का आकार 159.43×76.77×8.92एमएम है और इनमें 4,880 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि यह फिलहाल प्रोसेसर, रैम और कैमरा सेंसर की जानकारी नहीं है लेकिन टेना पर फोटो उपलब्ध है जिसमें डिजाइन को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। फोन के पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और वीवो वी15 प्रो स्टाइल में ट्रिपल कैमरा है।

vivo y5 y3 might launch with 5000mah battery in india april specification
VIVO Y93s

वीवो वी1091ए और वीवो वी1902 नाम से दो मॉडल पिछले माह मार्च में गीकबेंच पर लिस्ट किए गए थे उस वक्त इनके मॉडल नंबर की पुष्टी नहीं की गई थी लेकिन अब हमारे पास जानकारी उपलब्ध है। यह फोन वाई5 नाम से आ सकता है। गीकबेंच पर फोन का प्रोसेसर और रैम दिया गया है और इसके अलावा ओएस की भी जानकारी उपलब्ध है। इन फोंस को मीडियाटेक हेलिया पी35 चिपसेट के साथ लिस्ट किया गया था जबकि इनमें 4जीबी रैम मैमोरी दी गई थी। इसके साथ ही दोनों फोन एंडरॉयड एंडरॉयड 9 पाई पर उपलब्ध थे।

कुल मिलाकर देखें तो कंपनी इस सेग्मेंट में कोरियन कंपनी सैमसंग के गैलेक्सी ए7, गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए50 सहित दूसरे मॉडल को कड़ी टक्कर देने का मन बना रही है। इस बारे में हम पहले ही जानकारी दे चुके हैं कि शाओमी के अलावा इसा वीवो भी सैमसंग को कड़ी टक्कर देने वाला है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here