10,000mAh बैटरी वाला Vivo Y600 इस दिन होगा लॉन्च, टेस्ट में 32 घंटे से ज्यादा चला फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/vivo-y600-china-launch-date-10000mah-battery.jpg

Vivo चीन में अपनी Y600 सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo Y600 को लॉन्च करने वाला है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत 10,000mAh की BlueVolt बैटरी होगी। कंपनी ने इसकी बैटरी को लेकर Guinness World Records का एक रिकॉर्ड भी हाइलाइट किया है। साथ ही लॉन्च डेट भी शेयर की है। आइए, आगे आपको फोन की कंफर्म और संभावित डिटेल्स देते हैं।

Vivo Y600 लॉन्च डेट चीन

Vivo Y600 चीन में 30 अक्टूबर को लॉन्च होगा। जबकि इसकी प्री-बुकिंग 26 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। कंपनी की चीन की वेबसाइट पर डिवाइस को लिस्ट भी किया गया है। साथ ही माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर भी डिटेल्स बताई गई हैं। यह फोन कलर्स के मामले में ब्लू और स्लिवर ऑप्शन में दिखाया गया है। इसके बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश देखने को मिलता है।

Vivo Y600 की 10,000mAh बैटरी

Vivo Y600 में 10,000mAh की BlueVolt बैटरी दी जाएगी। कंपनी के प्रमोशनल पोस्टर के अनुसार, इस फोन ने सबसे लंबे लगातार लाइवस्ट्रीम टेस्ट से जुड़ा Guinness World Records रिकॉर्ड बनाया है। यह टेस्ट 11 अगस्त 2026 को हुआ था और इसका टाइमिंग 32 घंटे 37 मिनट रहा है। इस टेस्ट के जरिए कंपनी ने फोन की बड़ी बैटरी की क्षमता को हाइलाइट किया है।

इतनी बड़ी बैटरी उन यूजर्स के लिए खास हो सकती है, जिन्हें लंबे समय तक फोन उपयोग करना है। हालांकि, रियल बैटरी बैकअप उपयोग और नेटवर्क जैसी कंडीशंस के हिसाब से अलग हो सकता है।

Vivo Y600 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

लीक अनुसार, Vivo Y600 में MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिए जाने की जानकारी सामने आई है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है।

Vivo Y600 फोन में 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है। यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2607A के साथ 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी दिखाई दिया था। इस लिस्टिंग में भी 44W चार्जर सपोर्ट की जानकारी दी गई थी।

Vivo Y600 को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि यह Vivo S2 FE का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। यही फोन दक्षिण-पूर्व एशियाई बाजारों में Vivo V80 Lite 5G नाम से भी उपलब्ध है।

अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Vivo Y600 में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसका रिजॉल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। संभावित स्पेसिफिकेशंस में 32MP का फ्रंट कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और Android 16 पर आधारित OriginOS 6 मिल सकता है।

Vivo Y600 की प्री-बुकिंग

Vivo Y600 चीन में 30 अक्टूबर को लॉन्च होगा और इसकी प्री-बुकिंग 26 अक्टूबर से शुरू होगी। अगर आप बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo Y600 तगड़ा विकल्प हो सकता है। हम लॉन्च के दिन आपको इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।