16-एमपी सेल्फी कैमरे वाला फोन ला रहा है वीवो, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

Join Us icon

अपने सेल्फी सेंट्रिंक स्माटफोन्स के चलते यंग यूजर्स के बीच जगह बना चुकी स्मार्टफोन कंपनी वीवो का आगामी डिवाईस वाई69 जल्द ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को लेकर लगातार सामनें आ रहे लीक्स के बीच वीवो के पोस्टर की फोटो सामनें आई है जिसमें वाई69 को दिखाया गया है।

सिर्फ 9,999 रुपये में माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया डुअल कैमरे वाला फोन

स्लैशलीक द्वारा शेयर की गई इस फोटो में वीवो वाई69 स्मार्टफोन के साथ ही उसके विशिष्ट फीचर को लेकर टैगलाईन लिखी गई है। फोटो के अनुसर वीवो वाई69 को 16-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ पेश​ किया जाएगा। इस फोटो में फोन के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा दिखाया गया है तथा फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर से इम्बे​डेड होम बटन दिया गया है।

vivo-y69

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामनें आए लीक्स के अनुसार यह फोन 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा 1.5गीगाहर्ट्ज़ 64बिट आॅक्टा-कोर एमटी6750 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली टी860 जीपीयू दिया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की फोटोज़ आई सामनें, जानें कैसा दिखता है यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन

कंपनी की ओर से इसमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है जिसे कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। वहीं फोन का प्राइमरी कैमरा 13-मेगापिक्सल का बताया जा रहा है जो एलईडी फ्लैश को सपोर्ट करेगा। डुअल सिम व ओटीजी सपोर्ट के साथ ही इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी बताई जा रही है।