
भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपनी इवोक सीरीज़ को बढ़ाते हुए एक और स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इवोक डुअल नोट को लॉन्च किया है जो 9,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। यह फोन 21 अगस्त से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन के साथ ही कंपनी ने आइडिया उपभोक्ताओं के लिए 84जीबी 4जी डाटा का आॅफर भी पेश किया है।
शाओमी को टक्कर देने भारत पहॅुंची यह नई कंपनी, एक साथ लॉन्च किए 3 नए फोन
इवोक डुअल नोट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसका का नाम फोन में मौजूद डुअल रियर कैमरे के चलते रखा गया है। माइक्रोमैक्स के इस फोन में 13-मेगापिक्सल तथा 5-मेगापिक्सल के दो रियर सोनी आईएमएक्स258 सेंसर दिए गए हैं। इसी तरह सेल्फी के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
माइक्रोमैक्स ने इस फोन को 1080×1920पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इसे 3जीबी रैम तथा 4जीबी रैम के दो वेरिएंट में पेश किया है जो 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ 64जीबी का कार्ड सपोर्ट करते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की फोटोज़ आई सामनें, जानें कैसा दिखता है यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन
4जी वोएलटीई, डुअल सिम तथा ओटीजी सपोर्ट के साथ ही यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है, जो फोन के होम बटन पर स्थित है। पावर बैकअप के लिए इसमें यूएसबी टाईप-सी के साथ 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। माइक्रोमैक्स इवोक डुअल नोट को पर्सियन ब्लू तथा गोल्ड ह्यू कलर में 9,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।






















