Vivo Y71t स्मार्टफोन Dimensity 810 SoC, 64MP कैमरा, 4000mAh बैटरी और 44W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें क़ीमत

Join Us icon

Vivo ने होम मार्केट चीन में अपने Y-series के नए स्मार्टफोन Vivo Y71t को पेश किया है। Vivo Y71t स्मार्टफोन वीवो का मिड रेंज का डिवाइस है, जिसे MediaTek के ऑक्टा-कोर Dimensity 810 SoC के साथ पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन 6.44-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जिसका रेजलूशन Full HD+ है। वीवो का यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित OriginOS 1.0 पर रन करता है। Vivo Y71t स्मार्टफोन को 64MP डुअल रियर कैमरा, 16MP सेल्फी कैमरा और 4000mAh बैटरी के साथ 44W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है।

Vivo Y71t की कीमत

Vivo Y71t स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन – मिराज और मिडनाइड ब्लू कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है। Vivo Y71t स्मार्टफोन का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 1,799 CNY (करीब 21,000 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स को 1,999 CNY (करीब 23,400 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है।

Vivo Y71t के स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

Vivo Y71t स्मार्टफोन की डिस्प्ले में वाटरड्रॉप स्टायल नॉच दी गई है। इस पोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वीवो के इस पोन में 6.44-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ 1080 x 2400 पिक्सल, कॉन्ट्रास्ट रेश्यो 3000000:1 और रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसके साथ ही डिस्प्ले का आस्पैक्ट रेश्यो 20:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.1% है। वीवो का यह फोन MediaTek Dimensity 810 SoC चिपसेट और Mali-G57 GPU के साथ पेश किया गया है।

लेटेस्ट Vivo Y71t स्मार्टफोन Android पर आधारित OriginOS 1.0 पर रन करता है। वीवो के इस फोन के रियर पैनल में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है। इस फोन का सेकेंडरी कैमरा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi 12 होगा अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफ़ोन, Snapdragon 898 SoC और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा के साथ होगा लॉन्च

वीवो के इस फोन में 4000mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल SIM कार्ड सपोर्ट, 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 5, Bluetooth v5.1, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में microSD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। यह भी पढ़ें : ये कंपनी लेकर आई इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए दमदार चार्जिंग टेक्नोलॉजी, मात्र 5 मिनट में बैटरी होगी फुल

लेटेस्ट वीडियो : Samsung A52S 5G vs M52 vs M42 vs M32: कौन है दमदार

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here