Vivo Y72 5G फोन के साथ मिलेंगे 10,000 रुपये के Jio benefits, जानें 12GB RAM वाले फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Join Us icon

Vivo कंपनी भारतीय बाजार में अपने 5जी प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में विस्तार करने जा रही है और आने वाली 15 जुलाई को इंडिया में नया वीवो फोन Vivo Y72 5G लॉन्च कर दिया जाएगा। हाल ही में 91मोबाइल्स ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बताया था कि वीवो वाई72 5जी फोन को भारतीय बाजार में 22,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं आज फोन के बाजार में आने से पहले ही हम इस फोन की एक्सक्लूसिव स्पेसिफिकेशन्स भी लेकर आ गए हैं।

Vivo Y72 5G की कीमत

वीवो वाई72 5जी के प्राइस की बात करें तो इस फोन के 8GB RAM मॉडल की कीमत 22,990 रुपये बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीवो कंपनी इस फोन के साथ ऑफर भी लेकर आएगी जिसमें HDFC Bank, ICICI Bank और Kotak Bank के कार्ड के साथ 1,500 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा। वहीं साथ ही Vivo Y72 5G फोन खरीदने पर वन टाईम स्क्रीन रिप्लेसमेंट और 10,000 रुपये के Jio benefits भी प्राप्त होंगे।

Vivo Y72 5G Phone Price Specs Sale Jio Offer in India

Vivo Y72 5G की स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वाई72 5जी फोन को 2408 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.58 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा जो एक हॉलो फुलव्यू डिसप्ले होगी। Vivo Y72 5G की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। यह वीवो फोन एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च होगा जिसके साथ फनटच ओएस मौजूद रहेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि Vivo Y72 4G मॉडल मीडियाटेक डायमनसिटी 700 चिपसेट पर काम करता है।

Vivo Y72 5G को लेकर जानकारी मिली है कि यह मोबाइल फोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा जिसके साथ 4 जीबी की एडिशन वर्चुअल रैम मैमोरी देखने को मिलेगी। वहीं वीवो वाई72 5जी को 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर बाजार में उतारा जाएगा। यह फोन कितने जीबी का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेगा यह बात अभी साफ नहीं हो पाई है। वहीं साथ ही फोन का अन्य रैम वेरिएंट लाए जाने के भी आसार कम ही नज़र आ रहे हैं। इस फोन का डायमेंशन 164.2 x 75.4 x 8.4एमएम और वज़न 185ग्राम बताया गया है।

Vivo Y72 5G Phone Price Specs Sale Jio Offer in India

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Vivo Y72 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस देखने को मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। बताया गया है कि पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा जिसके साथ 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद रहेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here