Vivo Y72 5G फोन 22 मार्च को होगा लॉन्च, 64MP रियर और 32MP सेल्फी कैमरे के साथ होगी 8GB रैम

Join Us icon

Vivo कंपनी आने वाली 25 मार्च को इंडिया में अपनी ‘एक्स60’ सीरीज़ पेश करेगी। इस सीरीज़ के तहत Vivo X60 और Vivo X60 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। भारत में नए 5जी वीवो फोन आने से पहले अब कंपनी ने घोषणा की है कि वीवो एक ओर नया 5जी फोन टेक मार्केट में पेश करेगी जो Vivo Y72 5G नाम के साथ लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन वीवो एक्स60 सीरीज़ के इंडिया आने से पहले ही 22 मार्च को टेक मंच पर दस्तक दे देगा।

Vivo Y72 5G स्मार्टफोन 22 मार्च को पेश किया जाएगा और इस दिन यह फोन थाईलैंड में लॉन्च होगा। इस फोन को कंपनी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज़ किया जा रहा है कि जिसके तहत वीवो ने लॉन्च से पहले ही वीवो वाई72 की फोटोज़ के साथ ही इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर कर दी है। 22 मार्च को थाईलैंड में लॉन्च होने के बाद उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में भी Vivo Y72 5G को लॉन्च कर देगी।

vivo-y72-5g-to-launch-on-22-march-with-64mp-rear-32mp-selfie-camera

ऐसा होगा डिजाईन

Vivo Y72 5G को कंपनी की ओर से वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन के फ्रंट पैनल पर तीन किनारें जहां बेजल लेस दिखाए गए हैं वहीं नीचे ही ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपरी ओर बीच में सेल्फी कैमर से लैस नॉच दी गई है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमर सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर चौकोर आकार में वर्टिकली लगाया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर के साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है। यह भी पढ़ें : Realme Narzo 30 5G भी होगा इंडिया में लॉन्च, कंपनी के सीईओ ने दी जानकारी

यह होगी स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y72 5G को लेकर कंपनी ने लॉन्च से पहले ही बता दिया है कि यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ ही कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर शामिल रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वाई72 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

वीवो का यह फोन 5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं लीक्स व मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन 6.4 इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च होगा जो 720 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का डायमनसिटी 720 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ बाजार में एंट्री लेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here