
Vivo को लेकर खबर सामने आई है कि कंपनी टेक मार्केट में अपनी ‘वाई’ सीरीज़ का विस्तार करने की योजना बना रही है और इसके तहत नया मोबाइल फोन Vivo Y73 (2021) नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। बताया गया है कि वीवो वाई73 2021 एडिशन एक मिडबजट डिवाईस होगा जो इसी महीने यानी जून में भारतीय बाजार में एंट्री लेगा। वीवो ने हालांकि अभी तक इस फोन की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन एमएसपी वेबसाइट ने फोन लॉन्च से पहले ही Vivo Y73 (2021) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल शेयर कर दी है।
Vivo Y73 (2021) की डिसप्ले
वीवो वाई73 2021 एडिशन को लेकर बताया गया है कि यह स्मार्टफोन 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी होगी जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस होगी। लीक के अनुसार इस फोन की डिसप्ले 408पीपीआई और एचडीआर10 सपोर्ट करेगी। फोन का डायमेंशन 161.24×74.37×7.38एमएम और वज़न 170ग्राम बताया गया है।

Vivo Y73 (2021) का प्रोसेसर
वीवो के इस आगामी स्मार्टफोन को लेकर बताया गया है कि यह डिवाईस एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ फनटच ओएस 11 देखने को मिलेगा। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम फेब्रिकेशन पर बना मीडियाटेक का हीलियो जी95 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। लीक के अनुसार यह फोन 8 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करेगा जिसके साथ एडिशनल 3 जीबी की रैम भी दी जाएगी। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में माली जी76 जीपीयू दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : दो महीने पहले लॉन्च हुआ था फोन लेकिन अभी तक नहीं शुरू हुई सेल, देखें क्या है यह Xiaomi का अजीब खेल
Vivo Y73 (2021) का कैमरा
वीवो वाई73 (2021) ट्रिपल रियर कैमरे पर लॉन्च होगा। रिपोर्ट की मानें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा जो एफ/1.79 अपर्चर वाला होगा। इसके साथ ही एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर फोन में देखने को मिलेगा। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की बात रिपोर्ट में सामने आई है।
Vivo Y73 (2021) की बैटरी
पावर बैकअप के लिए Vivo Y73 (2021) में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस रहेगी। इसके अलावा कनेक्टिविटी की बात करें तो वीवो वाई73 का यह नया मॉडल डुअल सिम सपोर्ट करेगा और 4G पर काम करेगा। इसके साथ ही ब्लूटूथ और वाईफाई जैसे फीचर्स इस फोन में मौजूद रहेंगे। बहरहाल फोन की लॉन्च डेट जानने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।






















