
91मोबाइल्स ने टेक कंपनी Vivo को लेकर एक खबर पब्लिश की थी कि कंपनी भारत में अपनी वाई सीरीज़ के विस्तार पर काम कर रही है और इस सीरीज़ के तहत जल्द की एक नया डिवाईस Vivo Y90 लॉन्च करने वाली है। Vivo Y90 एक लो बजट फोन होगा जो 10,000 रुपये से कम कीमत पर ही बाजार में उतारा जाएगा। Vivo Y90 को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन इस फोन से जुड़े कई लीक्स सामने आ चुके हैं। वहीं अब फोन के ऑफिशियल होने से पहले ही Vivo Y90 की रियल ईमेज भी इंटरनेट पर शेयर कर दी गई है।
Vivo Y90 की रियल ईमेज को एमएसपी वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में शेयर किया है। इस रिपोर्ट में Vivo Y90 की फोटोज़ को दिखाया गया है। वेबसाइट की ओर से दो फोटो शेयर की गई है और दोनों फोटो में Vivo Y90 के फ्रंट और बैक दोनों पैनल नज़र आ रहे हैं। एक फोटो में जहां फोन का कलर ब्लैक है वहीं दूसरी फोटो में Vivo Y90 को गोल्ड कलर में दिखाया गया है। इस फोटो को देखकर माना जा सकता है कि Vivo Y90 इंडिया में इन्हीं दो कलर वेरिंएट्स में लॉन्च हो सकता है। ध्यान रहे कि Vivo Y90 की इस फोटो के पीछे ‘डमी फोन’ लिखा गया है।
Vivo Y90 की सामने आई इन रियल फोटोज़ की बात करें तो फोन के बैक पैनल रियल कैमरा सेंसर दिया गया है। इस कैमरा सेंसर के नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है तथा यहां Vivo की ब्रांडिंग मौजूद है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल की बात करें तो यहां बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी ओर ‘यू’ शेप की छोटी सी नॉच मौजूद है। डिसप्ले के दो किनारें जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की थोड़ा चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है।
Vivo Y90 स्पेसिफिकेशन्स
फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार Vivo Y90 को 6.22-इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के मुताबिक यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित फनटच ओएस 4.5 पर पेश किया जा सकता है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक हेलीयो ए22 चिपसेट देखने को मिल सकता है। Vivo Y90 के इस लीक में फोन को 2 जीबी रैम से लैस बताया गया है जो दो स्टोरेज वेरिएंट्स में बाजार में दस्तक दे सकता है।
Vivo Y90 के लीक में इस फोन को 16जीबी इंटरनल मैमोरी और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस बताया गया है। वहीं फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Vivo Y90 के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ 8-मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया जा सकता है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर न होने के माना जा सकता है Vivo Y90 फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करेगा। वहीं पवार बैकअप के लिए इस फोन में 4,030एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात भी कही गई है।
यह भी पढ़ें : 8जीबी रैम और 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ 31 जुलाई को लॉन्च होगा Vivo Z5
बहरहाल उम्मीद है कि Vivo बेहद जल्द Vivo Y90 से पर्दा उठाते हुए इसे इंडिया में लॉन्च करेगी। आपको बता दें कि 91मोबाइल्स को पहले ही जानकारी मिल चुकी है कि कंपनी Vivo Y90 के शुरूआती वेरिएंट को 6,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च करेगी और यह फोन ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।




















