4 जीबी रैम वाले Vivo Y93 स्मार्टफोन की कीमत में हुई 2 हजार रुपए कम, जानें नया प्राइस

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने पिछले साल अपनी वाई सीरीज़ के अंदर Y93 हैंडसेट को 4जीबी रैम के साथ लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 13,990 रुपए थी। वहीं, इस साल की शुरुआत में कंपनी ने इस डिवाइस के 3जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पेश किया था, जिसकी कीमत 12,990 रुपए थी।

वीवो काफी समय से अपने स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती कर रहा है। इस बार कंपनी ने Vivo Y93 के दोनों वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपए तक की कटौती की गई है। 91मोबाइल्स को इस कटौती की जानकारी रिटेलर्स द्वारा मिल ही है।

नई कीमत

Vivo Y93 के 4जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 11,990 रुपए हो गई है जो कि पहले 13,990 रुपए थी। वहीं, इसके 3जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब 10,990 रुपए में खरीदा जा सकेगा। यह हैंडसेट इससे पहले 12,990 रुपए का बेचा जा रहा था।

वीवो वाई93 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स


वीवो Y93 में 6.22—इंच की 1520 × 720 पिक्सल रेजल्यूशन वली एचडी प्लस स्क्रीन दी गई है। वहीं, स्क्रीन के उपर छोटा सा नॉच दिखाई देगा जिसे कंपनी ने हैलो नॉच का नाम दिया है। नॉच पर ही सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। फोन में मीडियाटेक हेलियो पी22 चिपसेट है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यह फोन फनटच ओएस 4.5 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो पर आधारित है।

वीवो वाई 93 म में डुअल सिम सपोर्ट है। फोन में 2जी, 3जी के साथ आप 4जी वोएलटीई का लाभ लिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में के बैक पैनल में 13एमपी + 2एमपी का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसे एफ/2.2 अपर्चर और एफ/2.4 अपर्चर के साथ पेश किया है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट पैनल में एफ/1.8 अपर्चर वाला 8—मेगापिक्सल का कैमरा है जो लो लाइट में भी अच्छी तस्वीर का भरोसा देता है।

वीवो वाई93 में 4,030 एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि, इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है। फोन में माइक्रो यूएसबी पोर्ट 2.0 उपलब्ध है। यह फोन स्टारी ब्लैक, नेब्युला पर्पल रंग में उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here