
Vivo भारत में अपना पहला पंच-होल डिसप्ले वाला स्मार्टफोन लाने जा रही है। कंपनी इस फोन को Z series में उतारेगी जो इंडिया में Vivo Z1 Pro नाम के साथ लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा काफी समय से टीज़ किया जा रहा है जिसमें Vivo Z1 Pro की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है। Vivo Z1 Pro की लुक, डिजाईन और स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए इंडियन यूजर्स इस स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं इस इंतजार को रोकते हुए कंपनी ने आज बता दिया है कि Vivo Z1 Pro आने वाली 3 जुलाई को भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा।
Vivo India ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर खुलासा कर दिया है कि कंपनी आने वाली 3 जुलाई को भारत में Vivo Z1 Pro लॉन्च कर देगी। स्मार्टफोन की लॉन्च डेट के साथ ही यह भी साफ हो गया है कि Vivo Z1 Pro शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च डेट के अलावा Vivo ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि Vivo Z1 Pro किस तारीख पर इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि Vivo Z1 Pro भारतीय स्मार्टफोन बाजार में दस्तक देने वाला पहला ऐसा स्मार्टफोन बनेगा जिसमें क्वालकॉम 700 सीरीज़ का स्नैपड्रैगन 712 AIE चिपसेट दिया जाएगा।
5,000एमएएच बैटरी
Vivo Z1 Pro की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठाते हुए एक ओर जहां कंपनी ने यह बता दिया है कि ज़ेड सीरीज़ का आगामी स्मार्टफोन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के लैस क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर फोन की पावरफुल बैटरी का खुलासा करते हुए कंपनी के बताया है कि Vivo Z1 Pro में 5,000एमएएच की दमदार बैटरी दी जाएगी। फोन में मौजूद बैटरी 18वॉट फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करेगी।
32-एमपी इन-डिसप्ले कैमरा
Vivo Z1 Pro की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हुए कंपनी ने इस फोन के कैमरा सेटअप से भी पर्दा उठा दिया है। इंडिया में लॉन्च होने वाला यह पहला वीवो फोन है जो इन-डिसप्ले कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन की डिसप्ले के बीच में बने होल में सेल्फी कैमरा दिया गया है। Vivo Z1 Pro को इंडिया में 32-मेगापिक्सल के सेेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर तीन कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे।
ऐसी होगी लुक
Vivo Z1 Pro के डिजाईन की बात करें तो यह इंडिया में लॉन्च होने वाला वीवो का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें पंच-होल डिसप्ले दी गई है। फोन के फ्रंट पैनल पर बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी बाई ओर छोटा सा होल दिया गया है और इसी होल में सेल्फी कैमरा फिट है। यह भी पढ़ें : Z1 Pro के बाद Vivo ला रहा है S सीरीज फोन, 6GB रैम व 128GB मैमोरी के वाले फोन की कीमत होगी 20 हजार रुपये से कम
यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें वर्टिकल शेप में फोन के बैक पैनल पर बाई ओर तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इस कैमरा सेटअप में फ्लैश लाईट भी मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है व बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है।




















