90 दिन वैधता और डेली 2GB डाटा वाला Vi रिचार्ज हुआ लॉन्च, जानें कीमत और सभी बेनिफिट्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/03/Vodafone-idea.jpg
Highlights

Vodafone Idea (Vi) पिछले कुछ दिनों से कई नए रिचार्ज प्लान्स लॉन्च कर रही है। वहीं, इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में एक प्लान पेश कर दिया है। यह प्लान खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है, जो कि लंबी वैलिडिटी के साथ इंटरनेट डाटा का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी ने इस प्लान को 902 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। आइए जानते हैं से जुड़ी डिटेल्स के बारे में सबकुछ।

Vi 902 रुपये प्लान की फुल डिटेल

ओटीटी सब्सक्रिप्शन का मिलेगा फ्री बेनिफिट

फ्री कॉलिंग, डाटा और एसएमएस के अलावा यूजर्स को SunNXT का फ्री सब्सक्रिप्शन भी प्रोवाइड करता है। इस सब्सक्रिप्शन की वैलिडिटी 90 दिन तक की है। आपको बता दें, SunNXT एक Sun TV Network की स्ट्रीमिंग सर्विस है। Sun TV Network के सब्सक्रिप्शन की कीमत 480 रुपये से शुरू होती है। यह दाम बेसिक सब्सक्रिप्शन प्लान का है, जबकि प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान 799 रुपये में मिलता है।

मिलेंगे Weekend Data Rollover और Night data बेनिफिट्स

इस रिचार्ज प्लान में Weekend Data Rollover और Night data बेनेफिट्स भी मिलते हैं। वीकेंड डाटा रोलओवर में सोमवार से शुक्रवार तक डेली डाटा से बचे हुए इंटरनेट का इस्तेमाल ग्राहक शनिवार व रविवार कर सकते हैं।

साथ ही नाइट डाटा बेनेफिट की बात करें, तो यह प्लान रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक के बीच में अनलिमिटिड इंटरनेट एक्सेस देता है। इस दौरान इस्तेमाल किया गया डाटा आपके डेली डाटा कोटा से अलग मिलता है।