Vodafone Idea लाई महीने भर चलने वाले दो सबसे सस्ते रिचार्ज, Airtel-Jio की बड़ी टेंशन

टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के आदेश का पालन करते हुए Vodafone Idea ने हाल ही में 31 दिन चलने वाले प्लान (Monthly plan) को पेश किया था, जिसकी कीमत 337 रुपये है। वहीं, अब कंपनी ने अपने प्रीपेड रिचार्ज की कैटेगरी में दो नए प्लान को चुपचाप जोड़ दिया है। लिस्ट में जोड़े गए ये प्लान्स 137 रुपये और 141 रुपये वाले हैं। कंपनी (Vodafone Idea Recharge Plan) ने इन प्लान को अपनी वेबसाइट पर लिस्टेड प्रीपेड प्लान्स के ‘Others’ सेक्शन में एड किया है। आइए जानते हैं 31 दिन तक की वैधता के साथ आए इन प्लान्स में आपको क्या-क्या बेनेफिट्स मिलने वाले हैं।
Vodafone Idea के 137 रुपये वाले प्लान के फायदे
वोडाफोन आइडिया के 137 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को 30 दिनों की वैधता मिलती है। वहीं, प्लान में कंपनी की ओर से यूजर्स को वॉयस कॉलिंग के लिए दस ऑन-नेट नाइट मिनट दिए जाते हैं। साथ ही सभी कॉल्स के लिए, यूजर्स से 2.5 पैसे/सेकंड की कीमत चुकानी होगी। हालांकि, नाईट कॉल मिनट्स रात के समय 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच उपलब्ध होंगे। इसके अलावा आउटगोइंग एसएमएस के लिए 1/1.5/5 रुपये का चार्ज वसूल किया जाएगा।
Vodafone Idea 141 रुपये के फायदे
इसके अलावा अगर बात करें 141 रुपये के वाउचर की तो यह 31 दिनों की वैधता के साथ कंपनी की ओर से पेश किया गया है। इस रिचार्ज में भी यूजर्स को वॉयस कॉलिंग के लिए 10 ऑन-नेट नाइट मिनट दिए जा रहे हैं जो कि रात के मिनट का लाभ 11 बजे से सुबह 6 बजे तक लिए ही मौजूद रहेंगे।आउटगोइंग एसएमएस के लिए 1/1.5/5 रुपये का चार्ज लिया जाएगा।
Vi के 30 और 31 दिन वाले प्लान
Vi ने 30 और 31 दिनों की वैधता के साथ ही दो और रिचार्ज पेश किए थे जो कि क्रमश: 107 रुपये और 111 रुपये के वाउचर हैं। डाटा वाउचर होने के कारण प्लान्स यूजर्स को एसएमएस भेजने की अनुमति नहीं मिलती।
लेटेस्ट वीडियो
वहीं, कॉलिंग और किसी प्रकार का लाभ इन प्लान में नहीं मिलेगा। हालांकि, 30 दिन की वैधता के साथ वीआई के 107 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 200MB डाा और 111 रुपये वाले रिचार्ज में 31 दिन के लिए 200MB डाटा मिलेगा।