Voter list में अपना नाम कैसे चेक करें (2025), जानें मतदाता सूची, पोलिंग स्टेशन सर्च करने का तरीका

भारत में पिछले लोगसभा का चुनाव हुआ है। वहीं इस बार 2025 में दिल्ली और बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला है और इन्हें लेकर चर्चा तेज होने लगी है। अगर इस बार यानी कि 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में वोट डालना चाहते हैं, तो पहले से चेक कर लें कि वोटर लिस्ट (Voter list) में आपका नाम है या नहीं। Voter list में अपना नाम चेक करना बेहद ही आसान है। इसके लिए https://voters.eci.gov.in/ साइट पर विजिट करना होगा और यहां पर Search in Electoral Roll में जाने के बाद डिटेल, EPIC और मोबाइल नंबर से लिस्ट में अपना नाम खोज सकते हैं। आइए आपको बताते हैं वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें और अपना पोलिंग स्टेशन कैसे सर्च करें।
वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें (Search by Details)
वोटर लिस्ट में डिटेल के साथ नाम सर्च करना चाहते हैं, तो फिर नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः
स्टेप-1: https://voters.eci.gov.in/ पोर्टल पर Search in Electoral Roll पर क्लिक करने के बाद आपको https://electoralsearch.eci.gov.in पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा। यहां पहला विकल्प Search by Details है।
स्टेप-2: Search by Details पर क्लिक करने के बाद नीचे एक पेज ओपन होगा।
स्टेप-3: अब आप यहां पर अपना स्टेट और भाषा चुन लें।
स्टेप-4: इसके बाद पर्सनल डिटेल जैसे कि नाम, पिता या पति का नाम, जन्म तिथि, लिंग, जिला, विधान सभा सलेक्ट करना होगा।
स्टेप-5: फिर कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करें। मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं, डिटेल स्क्रीन पर आ जाएगी।
वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें (Search by EPIC)
वोटर लिस्ट में अपना नाम EPIC Number से भी सर्च कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए तरीकों को फॉलो करेंः
स्टेप-1: आपको https://electoralsearch.eci.gov.in साइट पर विजिट करना है। यहां पर Search by Details के बाद दूसरा ऑप्शन Search by EPIC का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
स्टेप-2: अब आपको नीचे एक पेज दिखाई देगा। यहां पहले अपनी भाषा को सलेक्ट कर लें।
स्टेप-3: फिर वोटर आईडी कार्ड पर मौजूद EPIC Number दर्ज करें और अपना स्टेट यानी राज्य सलेक्ट कर लें।
स्टेप-4: यहां पर कैप्चा कोड दर्ज करने बाद सर्च बटन पर क्लिक करना होगा। स्क्रीन पर वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, इसकी जानकारी मिल जाएगी।
वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें (Search by Mobile)
अगर आपके पास EPIC Number मौजूद नहीं है, तो फिर मोबाइल नंबर की मदद से भी मतदाता सूची में अपना नाम सर्च कर सकते हैंः
स्टेप-1: सबसे पहले https://electoralsearch.eci.gov.in साइट पर जाएं और Search by Mobile पर क्लिक करें।
स्टेप-2: अब नीचे एक पेज ओपन होगा, जिसमें आपको पहले अपना राज्य और भाषा सलेक्ट करना होगा।
स्टेप-3: इसके बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।
स्टेप-4: अब आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करना होगा। इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करें। मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं इसकी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
इसके अलावा आप ऐप के जरिए भी सर्च कर सकते हैं कि आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं। इसके लिए आपको Voter Helpline ऐप डाउनलोड करना होगा।
अपना Polling station कैसे सर्च करें
अपना पोलिंग स्टेशन सर्च करना आसान है। फॉलो करें ये स्टेप्सः
स्टेप-1: अपना पोलिंग स्टेशन सर्च करने के लिए आपको https://electoralsearch.eci.gov.in/pollingstation साइट पर विजिट करना होगा।
स्टेप-2: इसके बाद अपना EPIC नंबर दर्ज करना होगा।
स्टेप-3: फिर कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करें। स्क्रीन पर पोलिंग स्टेशन की जानकारी दिखाई दे जाएगी।
Delhi Voter कैसे करें Voter List में अपना नाम चेक?
अगर आप दिल्ली के वोटर हैं और वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो उसका भी तरीका बेहद आसान है।
स्टेप 1: इसके लिए सबसे पहले आपको मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली (Chief Electoral Officer Delhi) की वेबसाइट पर जाना है। इसके लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। इस वेबसाइट को हिंदी में उपयोग करने का भी विकल्प दिया गया है। आप वेबसाइट ओपेन होने पर यह विकल्प दाईं ओर ऊपर में दिखाई देगा।
स्टेप 2: वेबसाइट ओपेन होने के बाद यहां आपको ‘निर्वाचक नामावली में अपना नाम देखें’ (Check Your name in Electoral Roll) का विकल्प दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है।
स्टेप 3: इस पर क्लिक करते ही आपको https://electoralsearch.eci.gov.in पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा। आप चाहें तो सीधा इस वेबसाइट को भी ओपेन कर सकते हैं।
स्टेप 4: यहां आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे। सबसे पहले पीआईसी द्वारा खोजें (Search by EPIC) इसके बाद विवरण द्वारा खोजें (Search by Details) और तीसरा मोबाइल द्वारा खोजें (Search by Mobile)।
स्टेप-5: Search by EPIC से वोटर आईडी में नाम सर्च करने के लिए सबसे पहले आपको आईडी कार्ड पर मौजूद EPIC Number को नीचे दर्ज करना है।
स्टेप-6: इसके बाद स्टेट यानी राज्य सेलेक्ट करना होगा। दिल्ली के लिए आपको एनसीटी दिल्ली (NCT OF Delhi) को सेलेक्ट करना है।
स्टेप-7: इसके बाद नीचे दिए गए कैप्चा कोड को डालकर सर्च बटन दबाना है। इसके साथ ही वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं इसकी जानकारी आ जाएगी, साथ ही वार्ड नंबर और आपके पोलिंग बूथ की भी जानकारी स्क्रीन पर होगी।
इसी तरह यदि आप सर्च बाई Search by Details से अपना वोटर आईडी सर्च करना चाहते हैं तो वो भी बहुत आसान है।
स्टेप-1: इसके लिए सबसे पहले आपको उपर दिए गए Search by Details टैब पर क्लिक करना है। इसके बाद नीचे एक पेज ओपन होगा।
स्टेप-2: इसके बाद नीचे आपको अपना स्टेट, भाषा जिसमें आप सूचना चाहते हैं, आपका नाम, पिता या पति का नाम, जन्म तिथि, लिंग, जिला, विधानसभा या निर्वाचन क्षेत्र का नाम सेलेक्ट करना है।
स्टेप-3: इसके बाद नीचे में कैप्चा दिखाई देगा और उसे डालकर सर्च करते ही आपको आपके वोटर आईडी से संबंधित सारी जानकारी आ जाएगी। दिल्ली के वोटर स्टेट में NCT OF Delhi सेलेक्ट करें। इसके बाद अपना जिला जैसे कि पश्चिम, पूर्व और दक्षिण पश्चिम आदि को सेलेक्ट करें और फिर विधानसभा क्षेत्र जैसे कि उत्तम नगर, करोलबाग आदि डालें।
यदि आप दिल्ली के वोटर हैं और मोबाइल नंबर से voter list में अपना नाम सर्च करना चाहते हैं तो यह सबसे आसान तरीका है।
स्टेप-1: इसके लिए सबसे पहले आपको ऊपर में दिए गए मोबाइल द्वारा खोजें / Search by Mobile टैब पर क्लिक करना है।
स्टेप-2: क्लिक करते ही सबसे पहले आपको अपना स्टेट और अपनी भाषा चुनने का विकल्प मिलेगा। इसके बाद नीचे मोबाइल नंबर डालने का ऑप्शन मिलेगा उसे डालें
स्टेप-3: इसके बाद कैप्चा डालकर सर्च करने पर एक ओटीपी फोन पर आएगा। उसे डालते ही आपके नंबर पर जितने वोटर आईडी रजिस्टर्ड होंगे सभी स्क्रीन पर आ जाएंगे। क्लिक कर उन्हें देख सकते हैं।
सवाल-जवाब (FAQs)
वोटर लिस्ट कैसे और किसके द्वारा तैयार की जाती है?
वोटर लिस्ट भारत के चुनाव आयोग, राज्य चुनाव आयोग और प्रत्येक राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों द्वारा तैयार की जाती है।
क्या किसी को एक से अधिक स्थानों पर मतदाता के रूप में नामांकित किया जा सकता है?
नहीं, एक व्यक्ति को केवल एक ही स्थान पर मतदाता के रूप में नामांकित किया जा सकता है।
भारत में मतदान की उम्र 18 वर्ष क्यों है?
युवाओं, विशेषकर गैर-प्रतिनिधित्व वाले लोगों को अपनी भावनाओं को व्यक्त करने और सहज तरीके से राजनीतिक प्रक्रिया का हिस्सा लेने के लिए मतदाता की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई।
मतदाता सूची क्या है?
मतदाता सूची चुनाव के दिन मतदान को सुव्यवस्थित करने के साथ-साथ यह सुनिश्चित करने में भी मदद करती है कि कोई चुनावी धोखाधड़ी न हो। मतदाता सूची यह भी सुनिश्चित करती है कि कोई व्यक्ति बार-बार वोट न डाले।
वोट देना अधिकार है या कर्तव्य?
भारत में मतदान करना एक अधिकार माना जाता है। कोई भी भारतीय जो पात्रता मानदंडों को पूरा करता है, उसे अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट देने का अधिकार है।
वोट देने का अधिकार किसे नहीं दिया गया है?
18 वर्ष से कम आयु का कोई भी व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकता। इसके अलावा, जो व्यक्ति भारतीय नहीं है या उसके पास वैध मतदाता पहचान पत्र नहीं है, वह भारत में वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग नहीं कर सकता है।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीख क्या है?
दिल्ली में विधानसभा चुनाव 5 फरवरी 2025 को होना है।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम कब आएगा?
8 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू होगी और उसी दिन परिणाम भी आ जाएगा।