Honor X9b 5G के रियर पैनल में सनराइज ऑरेंज कलर वैरियट में वीगन लेदर बैक के साथ लग्जरी वॉच-स्टाइल कैमरा मॉड्यूल है। कर्व्ड डिस्प्ले के साथ पतले बेजेल्स हैं, वहीं Realme 12 Pro 5G भी लग्जरी वॉच-स्टाइल कैमरा मॉड्यूल के साथ आता है। मॉड्यूल में गोल्डन कोटिंग है।
Honor X9b 5G में 6.78-इंच 120Hz 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, वहीं Realme 12 Pro 5G में भी आपको 6.7-इंच 120Hz FHD+ कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है।
दोनों ही फोन में एक जैसा प्रोसेसर है। Honor X9b 5G में कंपनी ने क्वॉलकॉम Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया है, वहीं रियलमी 12 प्रो में भी आपको क्वॉलकॉम Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर मिलता है।
Honor X9b 5G में रियर पैनल पर 108MP+5MP+ 2MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है वहीं Realme 12 Pro 5G में कंपनी ने 50MP+32MP+8MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है।
Honor X9b 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जबकि Realme 12 Pro 5G में भी आपको 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Honor X9b 5G आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 13 पर आधारित मैजिकओएस 7.2 पर काम करता है, जबकि रियलमी 12 प्रो एंड्रॉयड 14 पर आधारित रियलमी यूआई 5.0 के साथ आता है।
Honor X9b 5G में कंपनी ने 5,800mAh और 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है, जबकि Realme 12 Pro 5G में आपको 5,000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Honor X9b 5G सिंगल 8GB+256GB वैरियंट में मौजूद है, जिसकी कीमत 25,999 रुपये है, जबकि Realme 12 Pro 5G के 8GB+128GB वैरियंट की कीमत 25,999 रुपये, जबकि 8GB+256GB की कीमत 26,999 है।