iQOO Neo 9 Pro में 6.78 इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले, 2800x1260 रिजॉल्यूशन, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 144Hz रिफ्रेश रेट है, वहीं OnePlus 12R में 6.78-इंच एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR 10+, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
iQOO Neo 9 Pro में कंपनी ने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया है, जो 3.2Ghz क्लॉक स्पीड पर काम करता है।ग्राफिक्स के लिए Adreno 740 जीपीयू दिया है, वहीं OnePlus 12R में भी स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर है।
आइकू नियो 9 प्रो, 8जीबी रैम + 256जीबी, 12जीबी रैम +256जीबी और 8जीबी रैम + 128जीबी में उपलब्ध है। वहीं OnePlus 12R दो वैरियंट 8जीबी+128जीबी और 16जीबी+256जीबी में उपलब्ध है।
आइकू नियो 9 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP आईएमएक्स 920 नाइट विजन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है, जबकि वनप्लस 12आर में रियर पैनल पर 50MP+8MP+2MP ट्रिपल कैमरा सेटअप है।
आइकू नियो 9 प्रो में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जबकि वनप्लस 12आर स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
iQOO Neo 9 Pro गीकबेंच टेस्ट में सिंगर-कोर में 2082 और मल्टी-कोर में 5839 स्कोर करता है, जबकि वनप्लस 12आर गीकबेंच टेस्ट में सिंगर-कोर में 1564 और मल्टी-कोर में 5097 का स्कोर करता है।
iQOO Neo 9 Pro का एनटूटू बेंचमार्क रिजल्ट 1611015 रहता है, जोकि काफी बेहतर है, वहीं वनप्लस 12R का एनटूटू बेंचमार्क रिजल्ट 1473559 रहता है।
iQOO Neo 9 Pro में 5160mAh की बैटरी और 120वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि OnePlus 12R में आपको ज्यादा बड़ी 5500mAh की बैटरी और 100W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट है।
iQOO Neo 9 Pro के 8जीबी रैम +256जीबी की कीमत 37,999 रुपये, 12जीबी रैम +256जीबी की 39,999 रुपये, 8जीबी रैम + 128जीबी की 35,999 रुपये है, जबकि वनप्लस 12R के 8GB रैम वैरियंट की कीमत 39,999 रुपये और 16GB की कीमत 45,999 रुपये है।
iQOO Neo 9 Pro गेमिंग और परफॉर्मेंस के लिहाज से बढ़िया फोन है, मगर आपको क्लीन एंड्रॉयड का एक्सपीरियंस चाहिए तो OnePlus 12R ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको ज्यादा बड़ी बैटरी भी मिलती है।