Honor X9b vs Honor 90, जानें दोनों फोन में क्या है बड़ा फर्क

Honor X9b कर्व्ड स्क्रीन और प्लास्टिक फ्रेम के साथ आता है। इसमें स्टाइलिश सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है, जो लग्जरी वॉच डिजाइन से प्रेरित है। वहीं Honor 90 कर्व्ड रियर पैनल के साथ प्रीमियम लुक वाला फोन है।

डिजाइन 

Honor X9b में 6.78-इंच 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट है, वहीं Honor 90 6.7-इंच 1.5K क्वाड कर्व्ड एमोलेड 120Hz डिस्प्ले है। 

डिस्प्ले 

Honor X9b में कंपनी ने क्वॉलकॉम Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया है, जबकि Honor 90 में  कंपनी ने क्वॉलकॉम Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर दिया है यानी प्रोसेसर के मामले में Honor 90 बढ़िया है। 

प्रोसेसर 

Honor X9b सिंगल वैरियंट 8GB+256GB में आता है, जबकि Honor 90 दो वैरियंट में उपलब्ध है-8GB+256GB और 12GB+512GB।

रैम-स्टोरेज

Honor X9b में कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 108MP+5MP+2MP कैमरा है, वहीं Honor 90 में भी आपको रियर पैनल पर 200MP+12MP+2MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

रियर कैमरा 

Honor X9b सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 16MP का फ्रंट कैमरा दिया है, जबकि Honor 90 में आपको 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। 

फ्रंट कैमरा 

Honor X9b में 5,800mAh बैटरी और 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि Honor 90 में 5,000mAh की बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। 

बैटरी-चार्जिंग 

Honor X9b का लॉन्च प्राइस 25,999 रुपये है, जबकि Honor 90 का शुरुआत वैरियंट अभी अमेजन पर महज 27,999 रुपये में मिल रहा है। हालांकि इसका लॉन्च प्राइस 37,999 रुपये था। 

कीमत