Infinix Note 40 Pro+ 5G में कंपनी ने 6.78-इंच FHD+ 3डी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस है, जबकि OnePlus Nord CE4 5G में कंपनी ने 6.7 इंच FHD+ फ्लूइड एमोलेड, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1100 पीक ब्राइटनेस है।
Infinix Note 40 Pro+ 5G में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जबकि OnePlus Nord CE 4 5G में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर दिया है।
इनफिनिक्स नोट 40 प्रो प्लस में 12जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज है। साथ में 12 जीबी तक एक्सटेंडेड रैम की सुविधा है। OnePlus Nord CE4 5G फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी व 256जीबी स्टोरेज मिलती है। इसमें 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम की सुविधा है।
Infinix Note 40 Pro plus में 108MP+2MP+2MP ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा है, जबकि वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी रियर पैनल पर 50MP+8MP कैमरा और फ्रंट में 16MP कैमरा सपोर्ट है।
इनफिनिक्स नोट 40 प्रो प्लस में 4,600mAh बैटरी व 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 20W Wireless MagCharge सपोर्ट है, जबकि वनप्लस नोर्ड सीई 4 में 5500 एमएएच बैटरी और 100 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
इनफिनिक्स नोट 40 प्रो प्लस एंड्रॉयड 14 पर आधारित XOS 14 कस्टम स्कीन पर रन करता है, जबकि वनप्लस नोर्ड सीई 4 एंड्रॉयड 14 पर आधारित ऑक्सीजन ओएस 14 पर काम करता है।
Infinix Note 40 Pro plus के 12GB+256GB वैरियंट की कीमत 24,999 रुपये है। वहीं OnePlus Nord CE4 के 8GB+128GB वैरियंट की कीमत 24,999 रुपये, 8GB+256GB वैरियंट की 26,999 रुपये है।