Tecno POVA 6 Pro vs iQOO Z9 5G, जानें कौन-सा फोन खरीदें

Tecno POVA 6 Pro का डिजाइन यूनिक है। इसमें आर्क इंटरफेस है और 210 मिनी-एलईडी और 100+ कस्टम सेटिंग्स हैं। एलईडी लाइटें म्यूजिक, नोटिफिकेशन, गेमिंग आदि पर जलने लगती हैं, वहीं iQOO Z9 5G का डिजाइन सिंपल है। राउंड कर्व्ड के साथ बॉक्सी चेसिस है। इसके डिजाइन में भी नयापन है।

डिजाइन

Tecno POVA 6 Pro में 6.78-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1300 निट्स  ब्राइटनेस है, जबकि iQOO Z9 5G में 6.67-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,800 निट्स ब्राइटनेस है। 

डिस्प्ले 

Tecno POVA 6 Pro में कंपनी ने मीडियाटेक डायमेंसिटी 6080 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जबकि iQOO Z9 5G में कंपनी ने मीडियाटेक Dimensity 7200 प्रोसेसर दिया है। 

प्रोसेसर 

टेक्नो पोवा 6 प्रो में 12GB तक रैम और 256GB जीबी तक इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन है, वहीं आइकू जेड9 5जी में 8GB रैम और 128GB/256GB storage की सुविधा है। 

रैम-स्टोरेज 

Tecno POVA 6 Pro में कंपनी ने रियर पैनल पर 108MP + 2MP + AI लेंस दिया है, जबकि iQOO Z9 5G में कंपनी ने रियर पैनल पर 50MP + 2MP dual cameras दिया है। 

रियर कैमरा 

Tecno POVA 6 Pro में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जबकि iQOO Z9 5G में आपको 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। 

फ्रंट कैमरा 

Tecno POVA 6 Pro में 6,000mAh बैटरी और 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, वहीं बात iQOO Z9 5G की करें, तो इसमें 5,000mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। 

बैटरी-चार्जिंग 

Tecno POVA 6 Pro के 8GB +256GB की कीमत 19,999 रुपये और 12GB +256GB की कीमत 21,999 रुपये है, जबकि iQOO Z9 5G के 8GB +128GB की कीमत 19,999 रुपये और 8GB +256GB वैरियंट की कीमत 21,999  रुपये है। 

कीमत 

 Tecno POVA 6 Pro फंकी डिजाइन, बेहतर ऑप्टिक्स और बड़ी बैटरी के साथ आता है, जबकि iQOO Z9 5G 1800 निट्स पिक ब्राइटनेस और बेहतर ​​डाइमेंसिटी 7200 के साथ आता है। डिजाइन चाहिए, तो POVA 6 Pro ऑप्शन हो सकता है।

निष्कर्ष