iQOO Neo 9 Pro और Nothing Phone (2) दोनों ही डिजाइन के मामले में बेहतर है। आइकू का फोन वीगन लेदर फिनिश के साथ आता है, जबकि Nothing Phone (2)में आपको Glyph Interface मिलता है।
iQOO Neo 9 Pro में 6.78 इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले, 2800x1260 रिजॉल्यूशन, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 144Hz रिफ्रेश रेट है, वहीं Nothing Phone (2) में 6.7-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है।
iQOO Neo 9 Pro क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है, जो 3.2Ghz क्लॉक स्पीड पर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए Adreno 740 जीपीयू है, जबकि Nothing Phone (2) में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर है।
आइकू नियो 9 प्रो, 8जीबी रैम + 256जीबी, 12जीबी रैम +256जीबी और 8जीबी रैम + 128जीबी में उपलब्ध है। वहीं Nothing Phone (2) 8GB + 128GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वैरियंट में उपलब्ध है।
आइकू नियो 9 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP आईएमएक्स 920 नाइट विजन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है, जबकि नथिंग फोन 2 में 50MP+50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप है।
आइकू नियो 9 प्रो में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जबकि नथिंग फोन 2 स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
iQOO Neo 9 Pro गीकबेंच टेस्ट में सिंगर-कोर में 2082 और मल्टी-कोर में 5839 स्कोर करता है, जबकि नथिंग फोन 2 गीकबेंच टेस्ट में सिंगर-कोर में 1739 और मल्टी-कोर में 3983 का स्कोर करता है।
iQOO Neo 9 Pro गीकबेंच टेस्ट में सिंगर-कोर में 2082 और मल्टी-कोर में 5839 स्कोर करता है, जबकि नथिंग फोन 2 गीकबेंच टेस्ट में सिंगर-कोर में 1739 और मल्टी-कोर में 3983 का स्कोर करता है।
iQOO Neo 9 Pro 5160mAh की बैटरी और 120वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है, जबकि Nothing Phone (2) में 4700mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
iQOO Neo 9 Pro के 8जीबी रैम +256जीबी की कीमत 37,999 रुपये, 12जीबी रैम +256जीबी की 39,999 रुपये, 8जीबी रैम + 128जीबी की 35,999 रुपये है, जबकि नथिंग फोन 2 के 8GB+128GB रैम वैरियंट की कीमत 39,999 रुपये, जबकि टॉप 12GB + 512GB वैरियंट की कीमत 49,999 रुपये है।
iQOO Neo 9 Pro वैल्यू फॉर मनी फोन है, जबकि डिजाइन, कैमरा और वायरलेस चार्जिंग के मामले में नथिंग फोन 2 इस पर भारी पड़ता है।