iQOO Neo 9 Pro vs Vivo V29 Pro, जानें दोनों में कौन है बेस्ट

iQOO Neo 9 Pro में 6.78 इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले, 2800x1260 रिजॉल्यूशन, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 144Hz रिफ्रेश रेट है, वहीं Vivo V29 Pro में 6.78-इंच FHD+ 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। साथ में 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 1300 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।

डिस्प्ले

iQOO Neo 9 Pro क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है, जो 3.2Ghz क्लॉक स्पीड पर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए Adreno 740 जीपीयू है, वहीं Vivo V29 Pro में कंपनी ने मीडियाटेक Dimensity 8200 प्रोसेसर दिया है। 

प्रोसेसर 

आइकू नियो 9 प्रो, 8जीबी रैम + 256जीबी, 12जीबी रैम +256जीबी और 8जीबी रैम + 128जीबी में उपलब्ध है। वहीं Vivo V29 Pro फोन 8जीबी+256जीबी और 12जीबी+256जीबी वैरियंट में उपलब्ध है। 

रैम-स्टोरेज 

आइकू नियो 9 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP आईएमएक्स 920 नाइट विजन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है, वहीं Vivo V29 Pro में 50+12+8MP का रियर कैमरा के साथ स्मार्ट Aura Light सेटअप है। डेलाइट में कैमरा परफॉर्मेंस अच्छा है, वहीं लो-लाइट में Aura Light उपयोगी है।

रियर कैमरा 

आइकू नियो 9 प्रो में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, वहीं वीवो वी29प्रो में 50MP फ्रंट कैमरा है।   

फ्रंट कैमरा 

iQOO Neo 9 Pro गीकबेंच टेस्ट में सिंगर-कोर में 2082 और मल्टी-कोर में 5839 स्कोर करता है,  वहीं Vivo V29 Pro  1,208 का सिंगल-कोर स्कोर और 3,920 का मल्टी-कोर स्कोर प्राप्त करता है। 

गीकबेंच 

iQOO Neo 9 Pro का एनटूटू बेंचमार्क स्कोर 1611015 है, वहीं वीवो वी29 प्रो   9,04,325 का स्कोर करता है, जो वनप्लस iQOO Neo 9 Pro से काफी कम है। 

एनटूटू

iQOO Neo 9 Pro 5160mAh की बैटरी और 120वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है, वहीं Vivo V29 Pro में 4600mAh बैटरी 80W चार्जर है, जो 20 मिनट में फोन को 50% तक चार्ज कर देता है।

बैटरी 

iQOO Neo 9 Pro के 8जीबी रैम +256जीबी की कीमत 37,999 रुपये, 12जीबी रैम +256जीबी की 39,999 रुपये, 8जीबी रैम + 128जीबी की 35,999 रुपये है, वहीं फ्लिपकार्ट पर Vivo V29 Pro के 8जीबी+256जीबी वैरियंट की कीमत 39,999 रुपये है।

कीमत 

iQOO Neo 9 Pro वैल्यू फॉर मनी फोन है। यह बेंचमार्क स्कोर को देखें, तो यह इस प्राइस रेंज में Vivo V29 Pro पर भारी पड़ता हुआ नजर आता है। 

निष्कर्ष