Samsung Galaxy F15 5G vs Moto G54 5G,जानें दोनों में कौन है बढ़िया

Samsung Galaxy F15 5G में 6.5-इंच FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट है, जबकि Moto G54 5G में 6.5-इंच FHD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

डिस्प्ले

Galaxy F15 5G में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया है, जबकि मोटोरोला मोटो जी54 5जी में  मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020 प्रोसेसर दिया गया है। 

प्रोसेसर

Samsung Galaxy F15 5G में 4GB रैम + 128GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज है, जबकि मोटो जी54 5जी  में 8जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज और 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज की सुविधा है।

रैम- स्टोरेज 

सैमसंग गैलेक्सी एफ15 5जी  में 50MP+5MP+2MP ट्रिपल रियर कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा है, जबकि Moto G54 5G में  50MP+8MP डुअल रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा है। 

कैमरा 

सैमसंग गैलेक्सी एफ15 5जी में 6,000mAh बैटरी और 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि  Moto G54 5G में 6000mAh बैटरी और 33 वॉट टर्बो चार्जर है। 

बैटरी

Samsung Galaxy F15 5G में एंड्रॉयड 14 ओएस और 4 साल ओएस अपग्रेड दिया जा रहा है, जबकि Moto G54 एंड्रॉयड 13 पर रन करता है। 

ओएस

Samsung Galaxy F15 5G मोबाइल में डुअल सिम 5जी, वाईफाई ब्लूटूथ, फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे ऑप्शंस हैं, Moto G54 में भी डुअल सिम 5G, ब्लूटूथ 5.3,IP52 रेटिंग, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स मिल जाते हैं।

अन्य फीचर्स

Samsung Galaxy F15 5G के 4GB रैम +128GB वैरियंट की कीमत 12,999 रुपये,  6GB रैम +128GB की कीमत 14,499 रुपये है। Moto G54 के 8जीबी रैम+128जीबी की कीमत 13,999 रुपये है। 

कीमत