iQOO Z9 5G vs Redmi Note 13 5G, 20,000 रु की रेंज में कौन है बढ़िया

iQOO Z9 5G में कंपनी ने 6.67-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस है, जबकि Redmi Note 13 5G में 6.67-इंच 120Hz FHD+ एमोलेड डिस्प्ले और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

डिस्प्ले

iQOO Z9 5G फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर दिया है, जबकि Redmi Note 13 5G में भी मीडियाटेक का ही Dimensity 6080 प्रोसेसर दिया गया है। 

प्रोसेसर

iQOO Z9 5G दो वैरियंट 8GB+128GB और 8GB+256GB में उपलब्ध है, वहीं बात Redmi Note 13 5G की करें, तो यह तीन वैरियंट 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB में उपलब्ध है। 

रैम-स्टोरेज 

iQOO Z9 5G में कंपनी ने फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर 50MP+2MP का डुअल कैमरा दिया है, वहीं Redmi Note 13 5G में आपको 108MP + 8MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। 

रियर कैमरा 

iQOO Z9 5G  में आपको वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जबकिRedmi Note 13 5G में भी कंपनी ने 16MP फ्रंट कैमरा का उपयोग किया है। 

फ्रंट कैमरा 

iQOO Z9 5G में 5,000mAh बैटरी के साथ आपको 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जबकि रेडमी नोट 13 में भी आपको  5,000mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। 

बैटरी-चार्जिंग 

iQOO Z9 5G के 8GB + 128GB की कीमत 19,999 रुपये, 8GB + 256GB की कीमत 21,999 रुपये है, जबकि रेडमी नोट 13 के 6GB + 128GB की कीमत 18,999 रुपये, 8GB + 128GB की 20,999 रुपये, 8GB + 256GB की 22,999 रुपये है। 

प्राइस