Motorola Edge 50 Pro vs OnePlus 12R, कौन है ज्यादा पावरफुल फोन

Motorola Edge 50 Pro 3डी कर्व्ड डिस्प्ले, अल्ट्रा-नैरो बेजेल्स और वीगन लेदर फिनिश की वजह से प्रीमियम दिखता है, वहीं OnePlus 12R पतले बेजेल्स और कर्व्ड डिस्प्ले, ग्लास फिनिश के साथ आता है, जो आकर्षित करता है।

डिजाइन

Motorola Edge 50 Pro में 6.7-इंच 1.5K pOLED 3D डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है, वहीं OnePlus 12R में 6.78-इंच AMOLED LTPO 4.0 डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स पिक ब्राइटनेस है। 

डिस्प्ले

Motorola Edge 50 Pro में कंपनी ने  Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर का उपयोग किया है, जबकि वनप्लस 12आर में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। 

प्रोसेसर 

Motorola Edge 50 Pro में कंपनी ने 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज की सुविधा दी है, जबकि वनप्लस 12आर में आपको 16GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज की सुविधा मिलती है। 

रैम-स्टोरेज 

मोटोरोला एज 50 प्रो में 50MP प्राइमरी कैमरा + 13MP अल्ट्रा वाइड + 10MP मैक्रो कैमरा दिया गया है, वहीं वनप्लस 12आर में 50MP प्राइमरी कैमरा + 8MP अल्ट्रा वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। 

रियर कैमरा 

मोटोरोला एज 50 प्रो में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए कंपनी ने 50MP selfie camera दिया है, जबकि आपको वनप्लस 12 आर में 16MP selfie camera मिलता है। 

फ्रंट कैमरा 

मोटोरोला एज 50 प्रो में 4,500mAh बैटरी और 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि वनप्लस 12 आर में 5,500mAh battery और  100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। 

बैटरी-चार्जिंग 

MOTOROLA EDGE 50 PRO के 8GB/256GB की कीमत 31,999 रुपये, 12GB/256GB की कीमत 35,999 रुपये है, जबकि ONEPLUS 12R के  8GB/128GB की कीमत 38,999 रुपये और 16GB/256GB की 45,999 रुपये है। 

प्राइस 

परफॉर्मेंस के लिहाज से वनप्लस 12आर 40,000 रुपये से कम में बेहतर विकल्प है, लेकिन डिजाइन, वायरलेस चार्जिंग, कैमरा में के मामले में मोटोरोला एज 50 प्रो एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। 

निष्कर्ष