Realme 12+ 5G vs Redmi Note 13 5G, जानें किसका परफॉर्मेंस है बढ़िया

Realme 12+ 5G में 6.67 FHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है, जबकि Redmi Note 13 5G में 6.67-इंच 120Hz FHD+ एमोलेड डिस्प्ले और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

डिस्प्ले

रियलमी 12+ 5जी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर, एआरएम माली-जी68 जीपीयू  है, जबकि Redmi Note 13 5G में मीडियाटेक का ही Dimensity 6080 प्रोसेसर दिया गया है। 

प्रोसेसर

realme 12+ 5G 8जीबी रैम और 12जीबी रैम सपोर्ट करता है। इस फोन में 12जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट और 256जीबी तक इंटरनल स्टोरेज है, वहीं बात Redmi Note 13 5G की करें, तो यह तीन वैरियंट 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB में उपलब्ध है। 

रैम-स्टोरेज

गीकबेंच टेस्ट में रियलमी 12 प्लस  सिंगल कोर और मल्टी कोर स्कोर क्रमशः 973 और 2413 रहता है, रेडमी नोट 13 का  सिंगल कोर और मल्टी कोर स्कोर क्रमशः 737 और 1905 है।

गीकबेंच टेस्ट 

AnTutu test में रियलमी 12 प्लस 5जी  5,95,408 का स्कोर करता है, जबकि रेडमी नोट 13 का AnTuTu score 4,53,830 रहता है।

एनटूटू टेस्ट 

सीपीयू थ्रॉटल में रियलमी 12 प्लस 5जी का पीक परफॉर्मेंस 86 रहता है, जबकि रेडमी नोट 13 5जी का पीक परफॉर्मेंस थोड़ा बेहतर 92 प्रतिशत रहता है। 

सीपीयू थ्रॉटल 

रियलमी 12 प्लस 5जी में 50MP+8MP+2MP रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा है, जबकि Redmi Note 13 5G में भी कंपनी ने 108MP+8MP+2MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

कैमरा 

रियलमी 12 प्लस 5जी में 5,000एमएएच बैटरी और 67वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि  रेडमी नोट 13 में भी आपको  5,000mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। 

बैटरी

रियलमी 12 प्लस 5जी 8जीबी रैम+ 128जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये और 8जीबी रैम + 256जीबी की कीमत 21,999 रुपये है,  रेडमी नोट 13 के 6GB + 128GB की कीमत 18,999 रुपये, 8GB + 128GB की 20,999 रुपये, 8GB + 256GB की 22,999 रुपये है। 

कीमत

Redmi Note 13 5G vs Realme 12+ 5G परफॉर्मेंस की बात करें, तो Realme 12+ 5G का परफॉर्मेंस आमतौर पर Redmi Note 13 5G से बेहतर रहता है। 

निष्कर्ष