Motorola Edge 50 Pro vs Redmi Note 13 Pro plus, जानें परफॉर्मेंस में कौन है बेहतर

Motorola Edge 50 Pro में कंपनी ने  Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर का उपयोग किया है, वहीं  Redmi Note 13 Pro+ में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200-अल्ट्रा प्रोसेसर है।

प्रोसेसर

Motorola Edge 50 Pro गीकबेंच 6 टेस्ट में सिंगल कोर में 1142, मल्टीकोर में 3119 स्कोर करता है, जबकि Redmi Note 13 Pro plus सिंगल कोर में 1127, वहीं मल्टी कोर में 2690 स्कोर करता है। यहां मोटोरोला का फोन आगे रहता है। 

गीकबेंच 

AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में मोटोरोला एज 50 प्रो का स्कोर 8,27,321 रहता है, जबकि Redmi Note 13 Pro+ का थोड़ा कम 7,15,627 एनटूटू बेंचमार्क स्कोर रहता है। 

एनटूटू 

सीपीयू थ्रॉटल टेस्ट (50 थ्रेड्स 30 मिनट) में मोटोरोला एज 50 प्रो का पीक परफॉर्मेंस आउटपुट 84 प्रतिशत रहता है, वहीं यहां Redmi Note 13 Pro+ 5G पीक परफॉर्मेंस आउटपुट 86 प्रतिशत रहता है यानी मोटोरोला के फोन से थोड़ा बेहतर। 

सीपीयू थ्रॉटल 

Motorola Edge 50 Pro 3डी कर्व्ड डिस्प्ले, अल्ट्रा-नैरो बेजेल्स और वीगन लेदर फिनिश की वजह से प्रीमियम दिखता है, वहीं Redmi Note 13 Pro+ faux लेदर फिनिश के आता है। डिजाइन इसका भी बेहतरीन दिखता है। 

डिजाइन 

मोटोरोला एज 50 प्रो में 50MP प्राइमरी कैमरा + 13MP अल्ट्रा वाइड + 10MP मैक्रो कैमरा दिया गया है, वहीं Redmi Note 13 Pro plus में आपको 200MP+8MP+2MP का  रियर कैमरा सेटअप मिलता है। 

रियर कैमरा

मोटोरोला एज 50 प्रो में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए कंपनी ने 50MP selfie camera दिया है,वहीं Redmi Note 13 Pro plus में आपको 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। 

फ्रंट कैमरा 

मोटोरोला एज 50 प्रो में 4,500mAh बैटरी और 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, वहीं रेडमी नोट 13 प्रो प्लस में 5000mAh बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग मिलता है।  

बैटरी-चार्जिंग 

MOTOROLA EDGE 50 PRO के 8GB/256GB की कीमत 31,999 रुपये, 12GB/256GB की कीमत 35,999 रुपये है, Redmi Note 13 Pro+ के 8GB+256GB वैरियंट की कीमत 31,999 रुपये, 12GB+256GB वैरियंट की कीमत 33,999 रुपये और 12GB/512GB वैरियंट की कीमत 35,999 रुपये है।

प्राइस

मोटोरोला एज 50 प्रो और रेडमी नोट 13 प्रो+ के परफॉर्मेंस में मोटोरोला का थोड़ा बेहतर रहता है। Redmi Note 13 Pro+ का परफॉर्मेंस भी बेहतर रहता है। यह IP68 रेटिंग, 120Hz डिस्प्ले, 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। 

निष्कर्ष