Nothing Phone (2a) के रियर पैनल पर ट्रांसपेरेंट यूनिक डिजाइन है और साथ में एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। बैक पैनल पर तीन छोटी एलइडी स्ट्रिप्स लाइट भी दी गई हैं, जबकि Nothing Phone (2)में आपको Glyph Interface मिलता है।
Nothing Phone 2a में 6.7 इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट है, जबकि Nothing Phone (2) में 6.7-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है।
Nothing Phone 2a में कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो प्रोसेसर दिया है, जबकि Nothing Phone 2 में आपको स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर मिलता है।
Nothing Phone (2a) 12जीबी रैम के साथ 8जीबी रैम बूस्टर तकनीक भी दी गई है। इसके साथ 256जीबी स्टोरेज है, जबकि Nothing Phone (2) 8GB + 128GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वैरियंट में उपलब्ध है।
नथिंग फोन 2ए में रियर पैनल पर OIS और EIS के साथ 50MP प्राइमरी और 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मौजूद है, जबकि फ्रंट में 32MP कैमरा है, वहीं नथिंग फोन 2 में 50MP+50MP डुअल रियर कैमरा और फ्रंट में 32MP कैमरा है।
नथिंग फोन 2ए गीकबेंच टेस्ट में सिंगर-कोर में 1068 और मल्टी-कोर में 2454 स्कोर करता है, जबकि नथिंग फोन 2 गीकबेंच टेस्ट में सिंगर-कोर में 1739 और मल्टी-कोर में 3983 का स्कोर करता है।
नथिंग फोन 2ए का एनटूटू बेंचमार्क स्कोर 707480 रहता है, जो कि नथिंग फोन 2 के एनटूटू बेंचमार्क स्कोर 1069335 से काफी कम है।
नथिंग फोन 2ए में 5,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि Nothing Phone (2) में 4700mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
Nothing Phone (2a) के 8GB +128GB की कीमत 23,999 रुपये और 8GB +256GB की कीमत 25,999 रुपये है, जबकि Nothing Phone (2) के 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत 39,999 है। ऑफर के तहत नथिंग फोन 2ए 12 मार्च को फ्लिपकार्ट पर मात्र 19,999 में उपलब्ध होगा।