वनप्लस 12आर जेनशिन इम्पैक्ट एडिशन इलेक्ट्रो वॉयलेट कलर में आता है, जो गेम में कैरेक्टर ‘Keqing’ की उपस्थिति से प्रेरित है। पीछे सफेद पंख वाले अपीयरेंस हैं।इसमें केकिंग विजुअल और लाइव वॉलपेपर भी है, जो हर बार फोन अनलॉक होने पर दिखाई देता है।
OnePlus 12R Genshin Impact Edition में 6.78-इंच एलटीपीओ 4.0 AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट है। 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन है।
OnePlus 12R Genshin Impact Edition में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट है। कंपनी के मुताबिक, इसे जेनशिन इम्पैक्ट गेमिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए कस्टमाइज किया गया है। फोन की हाइपरबूस्ट तकनीक और ट्रिनिटी इंजन को ट्यून किया गया है।
OnePlus 12R Genshin Impact Edition में रियर पैनल पर Sony IMX890 50MP प्राइमरी सेंसर, 112-डिग्री 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा है। सेल्फी के लिए आपको 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
वनप्लस 12R जेनशिन इम्पैक्ट एडिशन सिंगल वैरियंट में आता है, इसमें 16GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज है।
यह डिवाइस एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 14 पर रन करता है, जो ऑक्सीजन ओएस 14 के साथ मिलकर काम करता है।
वनप्लस 12R जेनशिन इम्पैक्ट एडिशन में 100W SUPERVOOC चार्जिंग तकनीक के साथ 5,500mAh की बैटरी है।
फोन के साथ Exclusive Gift Box भी मिलेगी। इसमें Lightning Stiletto-shaped SIM tray ejector, Lightning Stiletto logo वाला वायलेट कलर का charging adapter, violet USB Type-C charging cable और violet LED light जैसी शानदार चीजें भी मिलेगी।
OneCard यूज करने पर 1,000 रुपये का डिस्कांउट, 9 महीने की No-Cost EMI और OnePlus Easy Upgrades के तहत यह स्पेशल एडिशन खरीदने पर दो साल बाद यूजर्स को 35 प्रतिशत assured value मिलेगी।
OnePlus 12R Genshin Impact Edition के सिंगल 16GB RAM + 256GB Storage वैरियंट की कीमत भारत में 49,999 रुपये है। फोन के साथ Genshin Impact स्टीकर्स भी दिए मिलेंगे जो इसे स्पेशल बनाते हैं।