OnePlus Nord CE4 5G में कंपनी ने 6.7 इंच FHD+ फ्लूइड एमोलेड, 120Hz रिफ्रेश रेट दिया है, जबकि OnePlus Nord CE 3 में कंपनी ने 6.7 इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 950 निट्स ब्राइटनेस दिया है।
OnePlus Nord CE 4 5G में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर का उपयोग किया है, जबकि OnePlus Nord CE 3 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 782 जी प्रोसेसर और एड्रिनो 642एल जीपीयू मौजूद है।
OnePlus Nord CE4 5G फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी व 256जीबी स्टोरेज मिलती है। इसके साथ 8जीबी एक्सपेंडेबल रैम की सुविधा है, जबकि वनप्लस नोर्ड सीई 3 में 8जीबी रैम + 128जीबी और 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज की सुविधा है।
वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी रियर पैनल पर 50MP+8MP कैमरा और फ्रंट में 16MP कैमरा सपोर्ट है, वहीं OnePlus Nord CE 3 में 50MP+8MP+2MP ट्रिपल रियर कैमरा और फ्रंट में 16MP का कैमरा मौजूद है।
वनप्लस नोर्ड सीई 4 में 5500 एमएएच बैटरी और 100 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि वनप्लस नोर्ड सीई 3 में 5000 एमएएच और 80वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
वनप्लस नोर्ड सीई 4 एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है, जो ऑक्सीजन ओएस 14 पर काम करता है, जबकि वनप्लस नोर्ड सीई 3 में एंड्रॉयड 13 पर आधारित ऑक्सीजनओएस 13.1 है।
OnePlus Nord CE4 के 8GB+128GB वैरियंट की कीमत 24,999 रुपये, 8GB+256GB वैरियंट की 26,999 रुपये है। जबकि वनप्लस नोर्ड सीई 3 के 8जीबी रैम + 128जीबी की कीमत 24,999 रुपये, टॉप 12 जीबी रैम + 256 जीबी की कीमत 27,999 रुपये है।