OnePlus Nord CE4 5G में 6.7 इंच FHD+ फ्लूइड एमोलेड, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz पीडब्ल्यूएम डिमिंग सपोर्ट है, जबकि OPPO F25 Pro 5G में 6.7 FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2412 x 1080 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 1100 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
OnePlus Nord CE4 5G में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 आक्टाकोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जो 2.63गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ओप्पो एफ25 प्रो 5जी में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर और ARM Mali G68 MC4 GPU है।

वनप्लस नोर्ड सीई4 5जी रियर पैनल पर 50MP+8MP कैमरा और फ्रंट में 16MP कैमरा सपोर्ट है, वहीं ओप्पो एफ25 प्रो 5जी में 64MP+8MP+2MP ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा है।
वनप्लस नोर्ड सीई 4 में 5500 एमएएच बैटरी और 100 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि ओप्पो एफ25 प्रो 5जी 5000mAh बैटरी और 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
वनप्लस नोर्ड सीई 4 एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है, जो ऑक्सीजन ओएस 14 पर काम करता है। ओप्पो एफ25 प्रो 5जी में Android 14 आधारित Color OS 14 है।
OnePlus Nord CE4 के 8GB+128GB वैरियंट की कीमत 24,999 रुपये, 8GB+256GB वैरियंट की 26,999 रुपये है। वहीं ओप्पो एफ25 प्रो 5जी के 8GB रैम +128जीबी की कीमत 23,999 रुपये, 8GB रैम +256 जीबी वैरियंट की कीमत 25,999 रुपये है।