POCO X6 Neo 5G फोन में 6.67 इंच FHD + एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है, जबकि OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.72 इंच FHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
POCO X6 Neo में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर है, जो 6 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है, वहीं OnePlus Nord CE 3 Lite 6 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट पर रन करता है। इसमें एआरएम माली-जी68 जीपीयू है।
POCO X6 Neo दो वैरियंट 8GB+128GB और 12GB+256GB में उपलब्ध है। साथ ही 12जीबी एक्सटेंडेड रैम सपोर्ट भी है। वहीं OnePlus Nord CE 3 Lite 5G 8जीबी रैम+128 जीबी और 8जीबी रैम+ 256जीबी वेरिएंट बैरियंट में उपलब्ध है।
POCO X6 Neo में 108MP और 2MP का रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जबकि OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में भी आपको 108MP+,2MP+2MP रियर कैमरा और फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलता है।
POCO X6 Neo में 5,000 एमएएच बैटरी और 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 5,000 एमएएच बैटरी के साथ 67वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी गई है।
POCO X6 Neo के 8GB रैम +128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये, 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज की 17,999 रुपये है, जबकि OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के 8GB RAM + 128GB की कीमत अमेजन पर 17,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB की कीमत 19,999 रुपये है।