Galaxy A35 में ग्लास रियर बैक दिया गया है, जो स्मार्टफोन को हाथ में लेने पर प्रीमियम अहसास देता है। डिजाइन काफी हद तक गैलेक्सी एस सीरीज के स्मार्टफोन की याद दिलाता है, वहीं Vivo V30 कर्व्ड डिस्प्ले और किनारों के साथ आता है, जो इसे आरामदायक बनाता है।
Galaxy A35 में कंपनी ने 6.6-इंच 120Hz FHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस दिया है, जबकि Vivo V30 डिवाइस में आपको थोड़ा बड़ा 6.78-इंच 120Hz FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 2,800 निट्स पीक ब्राइटनेस दिया है।
सैमसंग का Galaxy A35 फोन Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ आता है, वहीं Vivo V30 फोन में वीवो ने Snapdragon 7 Gen 3प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है।
Galaxy A35 फोन 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है, जबकि वीवो वी 30 फोन 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है।
Galaxy A35 में रियर पैनल पर 50MP+8MP+5MP ट्रिपल रियर कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा है, जबकि Vivo V30 में कंपनी ने रियर पैनल पर 50MP+50MP डुअल कैमरा और 50MP selfie camera दिया है।
गैलेक्सी ए35 में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 14 पर आधारित सैमसंग वनयूआई 6 है, जबकि वीवो वी30 एंड्रॉयड 14 पर आधारित फनटचओएस 14 के साथ आता है।
गैलेक्सी ए35 में कंपनी ने 5,000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग दिया है, जबकि Vivo V30 आपको 5,000mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
गैलेक्सी A35 IP67-रेटेड है और तीन कलर ऑसम लिलैक, ऑसम आइस ब्लू और ऑसम नेवी में आता है, वहीं Vivo V30 डिवाइस IP54 रेटिंग के साथ आता है और पीकॉक ग्रीन, अंडमान ब्लू (मार्बल फिनिश) और क्लासिक ब्लैक रंगों में उपलब्ध है।
गैलेक्सी ए35 के 8GB+128GB वैरियंट की कीमत 30,999 रुपये और 8GB+256GB की कीमत 33,999 रुपये है, जबकि वीवो वी30 के 8GB+128GB की कीमत 33,999 रुपये, 8GB+256GB की 35,999 रुपये और 12GB+256GB की कीमत 37,999 रुपये है।