Realme 12 Pro+ में वीगन लेदर और लक्जरी घड़ी डिजाइन के साथ एक प्रीमियम फील देता है। वहीं, इसके बैक पर बीच में एक स्ट्रिप जो थोड़ी ऊबरी हुई है। वहीं, फोन काफी हल्का भी है।
फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच FHD+ OLED डिसप्ले है। वहीं, इंडोर व आउटोड में डिसप्ले का व्यूइंग एकस्पीरियंस काफी शानदार है। इसके अलावा यह HDR10 सर्टिफाइड भी है।
फोन में 64MP टेलीफोटो लेंस के साथ वर्सेटिलिटी कैमरा सेटअप है जो 120x जूम से लैस है। वहीं, इसमें 50MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस है। अल्ट्रावाइड लेंस को छोड़कर, प्राइमरी और टेलीफोटो लेंस दोनों प्रभावशाली तस्वीरें खींचने में सक्षम हैं।
फोन में 5,000mAh बैटरी है जो कि स्ट्रिमिंग, ब्राउजिंग और सोशल मीडिया का यूज करने पर 7 से 8 घंटे का समय प्रदान करती है। PCMark बैटरी टेस्ट में इसने 19 घंटे और 17 मिनट का स्कोर मिला है।
Realme 12 Pro+ Android 14 पर आधारित Realme UI 5.0 पर कार्य करता है। इसमें कम ब्लोटवेयर के साथ एक क्लीनर और उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस है, जिसे अनइंस्टॉल भी किया जा सकता है।