Realme 12x का डिजाइन आकर्षक है। बेहतर ग्रिपके लिए बॉक्सी चेसिस और राउंड किनारे हैं। वहीं Moto G34 5G में वीगन लेदर का बैक पैनल है जो इसे बजट बेहतर पेशकश बनाता है। टेक्सचर्ड फिनिश हाथ में अच्छी लगती है।
Realme 12x 5G में 6.72-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 950 निट्स पीक ब्राइटनेस है, जबकि मोटो जी34 5जी में 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स ब्राइटनेस है।
रियलमी 12एक्स में कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, वहीं Moto G34 5G में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया है।
Realme 12x 5G में आपको 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज की सुविधा मिलती है, जबकि Moto G34 5G भी आपको 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज की सुविधा मिलती है।
Realme 12x 5G में रियर पैनल पर 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा है, जबकि Moto G34 5G में भी आपको रियर पैनल पर 50MP + 2MP के डुअल कैमरे मिलते हैं।
Realme 12x 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 8MP का फ्रंट कैमरा दिया है, जबकि Moto G34 5G में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Realme 12x 5G में कंपनी ने 5,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है, वहीं Moto G34 5G में 5,000mAh बैटरी के साथ 20W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Realme 12x 5G के 4GB+128GB की कीमत 11,999 रुपये, 6GB+128GB की 13,499 रुपये, 8GB+128GB की 14,999 रुपये है, वहीं Moto G34 5G के 4GB+128GB की कीमत 10,999 रुपये और 8GB+128GB की 11,999 रुपये है।
Realme 12x 5G लगभग सभी डिपार्टमेंट में Moto G34 5G से आगे रहता है, लेकिम परफॉर्मेंस को देखें, तो यहां Moto G34 5G रियलमी के इस फोन को कड़ी टक्कर देता है।