Samsung Galaxy A55 5G के टॉप फीचर्स, यहां देखें

Samsung Galaxy A55 5G में कंपनी ने 6.6-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस प्रोटेक्शन है। इसका फ्रेम मेटल का है और इसमें विजन बूस्टर टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है।

डिस्प्ले

Galaxy A55 5G को कंपनी ने एंड्रॉयड 14 आधारित वनयूआई 6.1 पर पेश किया है। इस फोन के साथ आपको 4 साल का ओएस अपडेट और 5 साल सिक्योरिटी अपडेट मिलता रहेगा। 

ओएस

Samsung Galaxy A55 5G में कंपनी ने Exynos 1480 SoC का इस्तेमाल किया है। इसके साथ आपको इसमें 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है। 

परफॉर्मेंस 

सैमसंग गैलेक्सी ए55 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 12MPअल्ट्रा वाइड एंगल और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5MP मैक्रो सेंसर मौजूद है। यह कैमरा ओआइएस से लैस है।

रियर कैमरा 

Samsung Galaxy A55 5G फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 32MP का फ्रंट कैमरा सपोर्ट दिया है।  यह सेंसर एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

फ्रंट कैमरा 

Samsung Galaxy A55 में कंपनी ने 5,000 एमएएच की बैटरी दी है। इसके साथ आपको 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। हालांकि बॉक्स के साथ आपको चार्जर नहीं मिलता है। 

बैटरी 

गैलेक्सी ए55 12 5G Bands सपोर्ट करता है। इसमें USB Type-C 2.0, 5GHz Wi-Fi, Bluetooth v5.3 और NFC जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

अन्य फीचर 

Samsung Galaxy A55 के 8GB+128GB वैरियंट की कीमत 39,999 रुपये, 8GB+256GB की कीमत 42,999 रुपये और 12GB+ 256GB की कीमत 45,999 रुपये है। 

प्राइस