Samsung Galaxy A55 vs OnePlus 12R : जानें दोनों में कौन है बढ़िया

Samsung Galaxy A55 5G में कंपनी ने 6.6-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है, जबकि OnePlus 12R में 6.78-इंच एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR 10+, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

डिस्प्ले

Galaxy A55 5G एंड्रॉयड 14 आधारित वनयूआई 6.1 पर रन करता है। फोन के साथ 4 साल का ओएस अपडेट और 5 साल सिक्योरिटी अपडेट मिलता रहेगा। वहीं OnePlus 12R में एंड्रॉयड 14-बेस्ड Oxygen OS पर रन करता है। 

ओएस

Samsung Galaxy A55 5G में कंपनी ने Exynos 1480 SoC का इस्तेमाल किया है, वहीं OnePlus 12R में भी स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर मिलता है। 

प्रोसेसर

Galaxy A55 5G में आपको 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है। वहीं OnePlus 12R दो वैरियंट 8जीबी+128जीबी और 16जीबी+256जीबी में उपलब्ध है।

रैम-स्टोरज

सैमसंग गैलेक्सी ए55 5जी में 50MP+12MP+5MP ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है। कैमरा ओआइएस से लैस है, जबकि वनप्लस 12आर में रियर पैनल पर 50MP+8MP+2MP ट्रिपल कैमरा सेटअप है।

रियर कैमरा 

Samsung Galaxy A55 5G फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 32MP का फ्रंट कैमरा सपोर्ट दिया है।  वहीं वनप्लस 12आर स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

फ्रंट कैमरा 

Samsung Galaxy A55 में कंपनी ने 5,000 एमएएच की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी है। बॉक्स के साथ आपको चार्जर नहीं मिलता है, जबकि OnePlus 12R में 5500mAh की बैटरी और 100W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट है।

बैटरी 

Samsung Galaxy A55 के 8GB+128GB वैरियंट की कीमत 39,999 रुपये, 8GB+256GB की कीमत 42,999 रुपये और 12GB+ 256GB की कीमत 45,999 रुपये है।  जबकि वनप्लस 12R के 8GB रैम वैरियंट की कीमत 38,999 रुपये और 16GB की कीमत 45,999 रुपये है। 

प्राइस