Realme 12 Pro प्रीमियम डिजाइन में आता है, जो पहली नजर में ही आकर्षित करता है। इसमें लेदर बैक पैनल है, वहीं Galaxy M55 फ्लैट एज डिजाइन में आता है। इसकी बॉडी polycarbonate की है।
Samsung Galaxy M55 5G में कंपनी ने 6.7-इंच FHD+ सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले,120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, जबकि Realme 12 Pro 6.7-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस से लैस है।
सैमसंग गैलेक्सी एम55 5जी में कंपनी ने Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जबकि रियलमी 12 प्रो में कंपनी ने Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया है।
Samsung Galaxy M55 5G में 8GB/12GB रैम और 128GB/ 256GB स्टोरेज है, जबकि Realme 12 Pro में 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज वैरियंट है।
Samsung Galaxy M55 5G रियर पैनल पर 50MP + 8MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा है, वहीं Realme 12 Pro में कंपनी ने 50MP + 8MP + 32MP ट्रिपल रियर कैमरा दिया है।
Samsung Galaxy M55 5G में कंपनी से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया है, जबकि Realme 12 Pro में कंपनी ने 16MP का फ्रंट कैमरा दिया है।
Samsung Galaxy M55 5G में 5,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि Realme 12 Pro में कंपनी ने 5,000mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है।
Samsung Galaxy M55 के 8GB/128GB की कीमत 26,999 रुपये, 8GB/256GB की 29,999 रुपये और 12GB/256GB की 32,999 रुपये है, जबकि Realme 12 Pro के 8GB/128GB की कीमत 24,999 रुपये और 8GB/256GB की कीमत 26,999 रुपये है।
Galaxy M55 बेहतर चिपसेट, डिस्प्ले, 50MP सेल्फी कैमरा और ज्यादा लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ आता है, वहीं Realme 12 Pro में आपको प्रीमियम डिजाइन, 32MP टेलीफोटो कैमरा और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।